-पुलिस ने 4 लोगों को मौके से किया गिरफ्तार

-गिरफ्तार लोगों से अलग आरोपियों पर दर्ज कराई एफआईआर

>

BAREILLY: कोतवाली के सिविल लाइंस एरिया में दुकान का ताला तोड़ने के विरोध में फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पीडि़त ने मामले में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा दो महिलाओं समेत पांच नामजद व सात 7 अज्ञात पर केस दर्ज करवाया है। जबकि गिरफ्त में आए आरोपी खुद को साजिश के तहत फंसाने की बात कह रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वादी के परिवार के हैं और दुकान बेचे जाने को लेकर विवाद है।

दुकान पर कब्जा का आरोप

तिलक तिवारी, राजीव कुंज कॉलोनी बरेली में रहते हैं। उनका जनसेवा आश्रम टिकरगंज बदायूं में है। वहीं सिविल लाइंस स्थित टीजे मार्केट में खादी उद्योग की शॉप है। तिलक तिवारी के अनुसार सैटरडे रात करीब क्0 बजे उनके कर्मचारी ने सूचना दी कि कुछ लोग दुकान का ताला तोड़ रहे हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब भट्टी के सेल्समेन वीरेश प्रताप सिंह, सिक्योरिटी गार्ड चंद्रभान सिंह, भूम प्रकाश, और विजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तिलक तिवारी ने कमला तिवारी, संतोष तिवारी, दुर्वेश, रोमी सरदार व गुलशन कुमार बत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। तिलक तिवारी का आरोप है कि जब वह दुकान पर पहुंचे तो गुलशन ने उसके साथ गाली-गलौज की और रिवाल्वर से फायरिंग भी की।