-जगह-जगह किया गया स्वागत

-गतका पार्टी ने दिखाया करतब

नवाबगंज : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के अवसर पर संडे को नगर में संकीर्तन निकाला गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंच प्यारों ने गुरु की पालकी की अगुवाई की। नगर संकीर्तन का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया गया। वहीं कई स्थानों पर जलपान के लिए लंगर भी लगे।

लंगर का किया प्रबंध

गुरु गोविन्द सिंह के प्रकाशोत्सव पर संडे को निकाले गए नगर संकीर्तन में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। गुरुद्वारा श्री हरिगोविन्द साहिब से निकाला नगर संकीर्तन कस्बे के मुख्य मार्ग से होता हुआ अम्बेडकर पार्क,बाईपास होते हुए गुरद्वारा साहिब पर जाकर सम्पन्न हुआ। नगर संकीर्तन में सबसे आगे महिलाएं पूरे मार्ग को साफ करती रहीं। उनके पीछे पंच प्यारे गुरुग्रन्थ साहिब की पालकी अगुवाई के रूप में चल रहे थे। नगर संकीर्तन में बरेली बाबा दीप सिंह अखाड़ा पार्टी के जोशीले युवकों की गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नगर के लोग नगर कीर्तन का फूल बरसा कर जोरदार स्वागत किया। व्यापार मण्डल के संजीव कुमार गुप्ता, गोपाल गुप्ता, प्रेम प्रकाश रस्तोगी सपा विधान सभा अध्यक्ष अनिल गंगवार, योगोन्द्र गंगवार, यासीन लाला, आदि ने पंच प्यारों का स्वागत किया तथा स्टॉल लगाकर चाय, हलवा, चना का प्रसाद बांटा। इस दौरान नगर पालिका परिषद की चेयरमैन शहला ताहिर के निर्देश पर पालिकाकर्मी रविन्द्र शुक्ला, अचल शर्मा, सुरेश चंद ने नगर संकीर्तन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर कीर्तन का संचालन गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी ने किया।