- शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने से परेशान है स्थानीय लोग

BAREILLY: सिकलापुर में वैसे से तो मंदिर बहुत हैं। यहां से सुनाई देने वाले वाले घंटो की आवाज मन को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लेकिन गलियों में गंदगी का अंबार और खटाल ने यहां के बाशिंदों का जीना मुश्किल कर दिया है। रोड पर ही खटाल होने के चलते जानवरों का गोबर नालियों और नाला में बहते रहता है। जिसके चलते नालियां चोक पड़ गई हैं। जगह-जगह कूड़ों का ढेर लोगों के लिए और मुसीबतें पैदा कर रही है।

शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं

गंदगी के साथ-साथ मोहल्ले की सड़कें जगह-जगह टूट चुकी हैं। जिसके चलते सिकलापुर के लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सिकलापुर के रहने वाले राजीव वर्मा ने बताया कि कई गलियों में जर्जर लाइन भी खतरा बनी हुई है। एरिया में कई बार जर्जर लाइन टूट चुकी है। हालांकि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। लेकिन जिस तरह की जर्जर लाइनें एरिया में फैली हुई हैं। किसी भी समय एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकती हैं।

रोड पर बांधते हैं जानवर

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो रोड पर ही जानवर बांधते हैं। जानवर बंधे होने के चलते संबंधित रोड पर लोगों का आवागमन भी बंद हो गया है। रोड पर खटाल खोल चुके लोगों के खिलाफ भी नगर निगम कोई एक्शन नहीं ले रहा है। शिकायतों का कोई असर अधिकारियों पर नहीं पड़ा।

रोड पर गंदगी फैली रहती है। लेकिन, अधिकारियों को इसकी कोई सुध नहीं है। गंदगी के चलते एरिया में रहना मुश्किल हो गया है।

हरिओम, स्थानीय निवासी

गंदगी के चलते नालियां पूरी तरह से चोक पड़ी हुई हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी रोड पर बहता रहता है। जिसके चलते रोड पर चलने में भी परेशानी होती है।

सोनू, स्थानीय निवासी

नगर निगम के साथ ही पब्लिक को भी एरिया के साफ-सफाई को लेकर ध्यान देने की जरुरत है। ताकि, जो दयनीय स्थिति सिकलापुर की बनी हुई है वह दूर हो सके।

राकेश शर्मा, स्थानीय निवासी