- सिटी को पॉल्यूशन फ्री बनाने के लिए आरटीओ चला रहा अभियान

BAREILLY: शहर में फर्राटा भर रहे वाहन स्टैंडर्ड मानक से अधिक धुआं उगल रहे हैं। शहर में आठ जांच सेंटर होने पर भी वाहन ओनर्स पॉल्यूशन की जांच कराना उचित नहीं समझ रहे हैं। परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद वाहनों से होने वाले पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए चलाये जा रहे अभियान में इस बात का खुलासा हुआ है। 1 जनवरी से आरटीओ विभाग पॉल्यूशन कंट्रोल करने के लिए अभियान चला रहा है। 31 जनवरी तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत अब तक 133 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

133 वाहनों पर हुई कारवाई

सिटी को पॉल्यूशन फ्री बनाने के लिए आरटीओ ने अब तक 338 वाहनों की चेकिंग की। जिसमें से 133 वाहन स्टैंडर्ड मानक से अधिक धुआं उगलते मिले। इन सभी वाहनों से विभाग ने 38,000 रुपए का चालान काटा है। अधिकारियों ने बताया कि मानक से अधिक धुआं उगलने वालों में बस, ट्रक, कार और छोटे वाहन भी शामिल हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट वैलिड है और वाहन धुआं दे रहा हैं, तो 100 रुपए और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट वैलिड नहीं होने पर 1,000 रुपए जुर्माना वसूल किया जाता है।

धूएं का स्टैंडर्ड मानक

- सीएनजी वाहन का .1 से .20

- पेट्रोल वाहन में दो पहिया का 3 और चार पहिया का 4.5 परसेंट तक कार्बन मोनो आक्साइड निर्धारित किया गया है।

- डीजल वाहन का स्टैंडर्ड मानक 65 परसेंट हर्टज निर्धारित है।

एक साल तक का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट

- यूरो थ्री तक के वाहनों को 3 और 6 महीने तक के लिए।

- यूरो फोर से उपर तक के वाहनों को एक साल तक के लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट जारी होता हैं।

- दो और थ्री पहिया वाहनों का 30, चार पहिया का 40 रूपए और भारी वाहनों की पॉल्यूशन जांच फीस 50 रूपए है।