-बारादरी थाना अंतर्गत सहसवानी टोला में हुई वारदात

-पिता ने दहेज में 10 लाख मांगने का लगाया आरोप, केस

>BAREILLY: बारादरी थाना अंतर्गत सहसवानी टोला में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि मृतका का पति उस पर शक करता था और उसके पास फोन भी नहीं रहने देता था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत 4 लोगों के खिलाफ 10 लाख दहेज न देने पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

सीधे हॉस्पिटल लेकर गया पति

जगतपुर निवासी मोहम्मद शाकिर ने बेटी शगुफ्ता की शादी तीन वर्ष पहले सहसवानी टोला निवासी फर्नीचर कारोबारी मुनीर से की थी। उसके दो बच्चे हुए। पति मुनीर के मुताबिक थर्सडे दोपहर वह घर के बाहर था और अंदर उसकी मां थी। मां ने बताया कि शगुफ्ता की तबीयत खराब हो गई है। वह उसे तुरंत लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचा। इसके बाद वहां से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शगुफ्ता की मौत की सूचना पर शगुफ्ता के मायके वाले भी पहुंच गए और हंगामा हो गया जिसके बाद पति फरार हो गया।

गले में फंदे का निशान

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि मुनीर शादी के बाद से ही दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताडि़त करता था और अक्सर मारपीट करता था। वह दहेज में 10 लाख रुपयों की डिमांड कर रहा था। इसके अलावा वह एक प्लाट भी मांग रहा था। मुनीर उनकी बेटी पर शक भी करता था। इसलिए उसके पास फोन भी नहीं रहने देता था। इसी शक में उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। बेटी के गले में फंदे का निशान है और उसके होठ भी नीले पड़े हुए हैं।

महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति ने पहले कोई जानकारी नहीं दी थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

कमरूल हसन, एसएचओ बारादरी

2----------------

केरोसिन डालकर जान देने का किया प्रयास

किला थाना अंतर्गत साहूकारा में महिला ने पति और सास से झगड़े के बाद गुस्से में मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। शोर सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह से उसे बचाया। जिसके बाद महिला ने थाना में जाकर शिकायत की तो पुलिस ने पति को पकड़ लिया लेकिन बाद में मायके और ससुराल वालों के समझाने पर पति को हिदायत देकर छोड़ ि1दया गया।

बेटे को मारने पर हुआ झगड़ा

दिव्या अग्रवाल, राजेंद्र नगर में वृंदावन फूड पार्लर में जॉब करती है। उसके पति आशीष राम अग्रवाल की फोटो स्टेट की शॉप है। दिव्या ने वेडनसडे रात में बेटे आरूष की पिटाई की तो सास ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। थर्सडे सुबह दिव्या ने दहेज में मिला सोफा बरामदे से अपने कमरे में रख लिया तो उसका सास से फिर झगड़ा हो गया। जिस पर पति ने उसकी पिटाई कर दी तो उसने गुस्से में कुछ को कमरे में बंद कर लिया और मिट्टी का तेल छिड़क लिया।

3-------------------

दवा देकर करा दिया गर्भपात

बारादरी थाना अंतर्गत महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने और नशीली दवा खिलाकर गर्भपात करा देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। अशरफ खां छावनी निवासी महिला की 21 अप्रैल 2015 को चंद्रगुप्त सतीपुर निवासी शख्स से हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही उससे 2 लाख रुपए और बाइक दहेज में डिमांड की जाने लगी। मना करने पर मारपीट की जाने लगी। यही नहीं उसकी ननद ने दवाई खिला दी जिससे उसका गर्भपात हो गया। यही नहीं उसका नन्दोई उसपर गंदी नजर रखता था और 20 मार्च को उसके साथ रेप का प्रयास भी किया। जब उसने विरोध किया तो उसे गर्म चिमटे से दागा गया। कई बार पंचायतें हुई और बारादरी थाना में समझौता भी किया गया।