बरेली(ब्यूरो)। मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत डीपीओ नीता अहिरवार निर्देशानुसार ज नपद के विभिन्न ब्लॉकों में स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों को योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

ब्लॉकों में किया कैंप का आयोजन
ब्लॉक बहेड़ी में किरन टोलिया बाल विकास परियोजना अधिकारी व संजय गुप्ता आंकड़ा विश्लेषक ने कैंप का आयोजन किया। जिसमें 31 लोगों ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक क्यारा में सौरभ सिंह संरक्षण अधिकारी ने, जिसमें 25 लोगों ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक मझगवां में प्रमोद कुमार सागर सामाजिक कार्यकर्ता ने, जिसमें 20 लोगों ने प्रतिभाग किया। संध्या जायसवाल संरक्षण अधिकारी ने ब्लॉक फरीदपुर में, जिसमें 40 लोगों ने प्रतिभाग किया। अरूण कुमार तिवारी आउटरीच कार्यकर्ता ने ब्लॉक भदपुरा में, जिसमें 13 लोगों ने प्रतिभाग किया। सुमन गंगवार सामाजिक कार्यकर्ता ने ब्लॉक बिथरी चैनपुर में, जिसमें 33 लोगों ने प्रतिभाग किया। अनिल कुमार आउटरीच कार्यकर्ता ने ब्लॉक शेरगढ़ में, जिसमें 38 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस कैंप में मीना बाल विकास परियोजना अधिकारी व निर्मला मुख्य सेविका सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं। दिनेश सिंह ने ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद में कैंप का आयोजन किया।

किया गया अवेयर
कैंप में प्रतिभागियों को विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अभियान के अंतर्गत यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, आत्मसुरक्षा की कला विकसित करने के लिए लोगों को प्रशिक्षित करने के बारे में भी जानकारी दी।