- दो घंटे बाद निकाला जा सका किशोर का शव

>NAWABGANJ : दोस्तों के साथ संडे के माइनर में नहाने गया किशोर डूब गया। किशोर को डूबता देख घबराए दोस्त शोर मचाने लगे। शोर सुनकर मौजूद लोगों ने डूब रहे किशोर को बचाने का प्रयास किया। लेकिन किशोर को बचाया नहीं जा सका। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

संडे को कस्बे के मोहल्ला गांधी टोला का सिकंदर हुसैन का 13 वर्षिय बेटा आजम दोस्तों के साथ रिछोला में बाया ग्रेम माइनर में नहाने गया था। करीब दस बजे आजम नहाने के लिए दोस्तों के साथ माइनर में उतरा। माइनर पानी से भरी हूई थी। आजम जिस जगह पर नहा रहा था वहीं से औरंगाबाद को जाने वाले माइनर इस माइनर से निकली है। जिसके कारण यहां गहरा गढ्डा है।

आजम को डूबता देख चीखते दौड़े दोस्त

आजम के साथ नहाने गए दोस्तों ने जब आजम को डूबते देखा तो शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए। बच्चों का शोर सुनकर निकले लोग आनन-फानन में नहर मे कूदे। लेकिन आजम को जल्दी खोज नहीं पाए। इस बीच किसी ने ग्रेम डैम पर सूचना दी तो माइनर का पानी बंद किया गया। पानी कम होने पर आजम का शव दिखाई दिया। जब तक आजम को निकाला गया उसकी डेथ हो चुकी थी। परिजनों को सूचना मिली तो वह माइनर की ओर दौड़े। इसके बाद आजम को लेकर कस्बे के निजी हॉस्पिटल गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।