-इलाज में लगाया लापरवाही का आरोप

-मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर कराया शांत

BAREILLY पेशेंट की मौत पर तीमारदार भड़क गए। उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया, जिसे हॉस्पिटल कैंपस में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।

सात दिन से थी भर्ती

डिफेंस कॉलोनी निवासी मुन्नी वारसी हार्ट पेशेंट थी। वह सात दिन पहले चौपला स्थित दीपमाला हॉस्टिपल में एडमिट हुई। जहां उनका उपचार चल रहा था। ट्यूजडे को अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मौत होते ही परिजनों में आक्रोश भड़क गया। उन्होंने हॉस्पिटल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों कहा आरोप है कि डॉक्टर्स ने इलाज में लापरवाही बरती, जिस कारण उनके पेशेंट की मौत हुई। वहीं, हॉस्पिटल मैनेजमेंट का कहना है कि पेशेंट की उम्र 75 वर्ष थी। वृद्धा हार्ट पेशेंट थी। इसकी वजह से पेशेंट की मौत हुई है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने दावा किया कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई। उधर, हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने स्थिति को समय रहते संभाल लिया।

डेंगू का एक और पेशेंट एडमिट

गणेश नगर में डेंगू का प्रकोप एक बार फिर नजर आया। 25 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। परिजनों ने उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्टिपल में एडमिट कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, डिस्ट्रिक्ट में जहां भी अब तक जितने भी डेंगू के केस मिले हैं, उनमें सबसे अधिक पेशेंट गणेशनगर के हैं।