घर वाले छत पर सोते रहे चोरों ने किये हाथ साफ

मीरगंज: बीती रात्रि कस्बा मुगरा में एक किसान के घर से चोरों ने नगदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान पर हाथ फेर दिया। छत पर सो रहे परिवार वालों नें सुवह जब आंख खुली तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।

छत पर सो रहे थे परिजन

कस्बा मीरगंज के मोहल्ला मुगरा निवासी राम किशोर पाल का परिवार खाना खाने के बाद गर्मी के चलते छत पर सोने के लिए चला गया। रात में चोरों ने राम किशोर के घर में दीवार के फांद कर घुस गए। कमरे में रखे बक्से खोल कर आराम से जेवरात नगदी व अन्य घरेलू सामान समेट ले गए।

सुबह हुई चोरी की जानकारी

सुबह को जब पूरा परिवार सोकर उठा तो घर के कमरों में सारा सामान बिखरा देख होश उड़ गए। राम किशोर पाल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पीडि़त के अनुसार चोर दस हजार नगद व तीन जोड़ी सोने की झुमकी, तीन सोने की अंगूठी, एक मंगल सूत्र, कानों की दुरियां, लौंग आदि समेत जेवरात समेट ले गए।