किला और सीबीगंज थाना क्षेत्र में हुई वारदात

एक मामले में आरोपी गिरफ्तार, दूसरे में शव की नहीं हुई पहचान

BAREILLY: सिटी में ख्ब् घंटे के अंदर हत्या की दो वारदातों ने शहर को दहला दिया। किला में जहां क्00 रुपए मजदूरी बढ़ाने की डिमांड पर एक मजदूर की हत्या कर दी गई। तो वहीं, सीबीगंज में एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक की पहचान छिपाने के लिए लाश को जला दिया। दोनों थाना एरिया एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते पुलिस सीमा विवाद में भी उलझ गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

क्00 रुपए की खातिर मर्डर

फ्ब् वर्षीय पिंकू मूलरूप से आदमपुर हरदोई का रहने वाला है। वह किला छावनी में किराए पर कमरा लेकर रहता था। उसका एक भाई बब्बू सक्सेना गांव और दूसरा भाई गुड्डू सक्सेना किला में ही अपने मकान में रहता है। पिंकू ने शादी नहीं की थी। वह किला छावनी में ही रहने वाले राजमिस्त्री विजय बहादुर प्रजापति के साथ काम करता था।

मंदिर में जाकर बचने का प्रयास

भाई गुड्डू ने बताया कि पिंकू को विजय बहादुर फ्00 रुपए प्रतिदिन मजदूरी के देता था। विजय बहादुर सप्ताह या पंद्रह दिन में अपनी मजदूरी लेता था। पिंकू को दूसरा राजमिस्त्री ब्00 रुपए देने को तैयार था। इसको लेकर ट्यूजडे शाम को करीब साढ़े आठ बजे पिंकू, विजय बहादुर के घर गया और मजदूरी बढ़ाने की बात की। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान विजय बहादुर ने बेटे राजन के साथ मिलकर पिंकू के साथ गाली-गलौच की। यही नहीं उसकी बिल्डिंग बनाने में यूज होने वाली लकड़ी की फंटी से पिटाई कर दी। विजय बहादुर ने लकड़ी से पिंकू के सिर पर कई बार किए। पिंकू ने जान बचाने के लिए दौड़ लगायी। उसने पास के ही काली माता मंदिर में भी जाने का प्रयास किया, लेकिन गेट बंद होने के चलते वह गेट पर ही गिर गया।

उंगलियों को कुचलने का आरोप

मारपीट की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रामपुर गार्डन स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां वेडनसडे सुबह करीब 7 बजे पिंकू की मौत हेा गई। पिंकू के पैर और हाथ की उंगलियों में भी चोट के निशान हैं। परिजनों का आरोप है कि पिंटू के उंगलियों को कुचला गया है। पुलिस ने आरोपी राज मिस्त्री विजय बहादुर और बेटे राजन को गिरफ्तार कर लिया है।

------------

हत्या कर शव जलाया

सीबीगंज के बिधौलिया में खेत में एक अज्ञात व्यक्ति उम्र फ्भ् वर्ष की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर शव फेंक दिया गया। पहचान छिपाने के लिए युवक के शव को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया गया था। आसपास के व्यापारियों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर सीबीगंज पुलिस पहुंची लेकिन सीमा विवाद में फंस गई। किला पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। अधिकारियों के निर्देश पर सीबीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी जगह मारा गया

जिस स्थान पर शव मिला वहां पर एक फेमस कार का शोरूम भी है। मौके से हालात से साफ जाहिर हो रहा है कि हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव को फेंक दिया गया। शव को घसीटकर डाला गया है। यदि जिंदा शख्स को जलाया गया होता तो उसके शरीर के मूवमेंट के निशान मिलते लेकिन ऐसा नहीं है। शख्स के गले में रस्सी का टुकड़ा भी मिला है। इसके अलावा एक ब्लेड का टुकड़ा भी मिला है। शख्स के कमर में भूसा लगा हुआ है, जिससे यह भी लग रहा है कि उसे ऐसी जगह मारा गया जहां भूसा पड़ा होगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पहचान की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

किला में शख्स की मजदूरी के रुपयों को लेकर हत्या की गई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीगंज मामले में शख्स की पहचान की कोशिश की जा रही है।

राजीव मल्होत्रा, एसपी सिटी बरेली