-भोजीपुरा और देवरनियां में हुई वारदातें

-एक को जहर तो दूसरी को जलाकर मारा डाला

BAREILLY: अलग-अलग थाना एरिया में दो महिलाएं दहेज की बलि चढ़ गई। एक की जहर तो दूसरे की आग में जलने से मौत हो गई। दोनों के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताडि़त कर जान लेने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

सास करती थ्ाी परेशान

ख्ख् वर्षीय केशलता जाफरपुर भोजीपुरा में रहती थी। उसकी चार साल पहले बेचेलाल से शादी हुई थी। उसकी एक बेटी है। उसके पिता प्रीतमलाल सीबीगंज के बाकरनगर में रहते हैं। प्रीतम लाल का आरोप है कि केशलता की सास चंपा देवी अक्सर मामूली बातों पर घर में झगड़ा करती थीं। वह दहेज के लिए ताने भी देती थीं। थर्सडे शाम को केशलता को जहर खिला दिया गया। उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन फ्राइडे सुबह उसकी मौत हो गई।

एक लाख की डिमांड

वहीं दूसरे मामले में ख्0 वर्षीय मिस्कीन की शादी तीन साल पहले राठ देवरनियां निवासी नसीम से हुई थी। मिस्कीन के भाई असलम का आरोप है कि पति नसीम खेती करता है। वह कारोबार करने के लिए दहेज में एक लाख रुपये नकद और बाइक की डिमांड कर रहा था। ख्क् मार्च को मिस्कीन को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। फ्राइडे सुबह मिस्कीन की प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत हो गई।