-बचाने आए राहगीर पर ताना तमंचा फरार हो गए

-पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, दी दबिश

फतेहगंज पूर्वी : दवा लेने जा रही एक महिला को गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में दबोच लिया। आरोप है कि तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चीख सुनकर बचाने आए राहगीर पर तमंचा तान दिया और मौका पाकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

दवा लेने जा रही थी महिला

थाना क्षेत्र के गांव उचसिया में रहने वाली एक महिला तबीयत खराब चल रही थी। उसका पति रिक्शा चलाने का काम करता है। मंडे सुबह दस बजे रिक्शा चलाने के लिए बरेली शहर चला गया। उसकी पत्नी दवा लेने गांव के कच्चे रास्ते से कस्बा फतेहगंज पूर्वी पैदल ही जा रही थी। रास्ते में पीछे से बाइक से आए गांव के ही प्रेमपाल पुत्र कल्यान, राजीव पुत्र रामसिंह ने महिला को गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया।

तान दिया तमंचा

महिला की चीख सुनकर उधर से गुजर रहा एक साइकिल सवार उसकी मदद करने के लिए पहुंचा तो दोनों उस पर तमंचा तान दिया। राहगीर जान बचा कर भाग गया। पीडि़ता द¨रदों के चंगुल से छूटी तो घर पहुंची। परिजनों को आपबीती सुनाई। देवर एवं अन्य परिवार के लोग पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।