- मिनिमम पासिंग मा‌र्क्स में किया संशोधन

- 50 परसेंट पासिंग मा‌र्क्स को किया 35 परसेंट

BAREILLY: आरयू ने बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स के मिनिमम पासिंग मा‌र्क्स में बड़ा बदलाव कर स्टूडेंट्स को राहत दी है। आरयू में इस कोर्स में पास होने के लिए मिनिमम 50 परसेंट मा‌र्क्स फिक्स किए थे। थर्सडे को बोर्ड ऑफ स्टडीज की मीटिंग में इसे कम करके 35 परसेंट मा‌र्क्स कर दिया गया। अब इस मुद्दे को एकेडमिक काउंसिल और ईसी में पास किया जाएगा। लेकिन इन दोनों मीटिंग में होने की प्रत्याशा में वीसी प्रो। मुशाहिद हुसैन पहले ही लागू कर देंगे। यह बदलाव एकेडमिक सेशन 2014-15 से ही लागू कर दिया गया है। आरयू के इस कदम से ऐसे काफी संख्या में स्टूडेंट्स पास हो गए हैं जो 50 परसेंट मा‌र्क्स न आने की वजह से फेल हो गए थे। इसको लेकर स्टूडेंट्स ने वीसी का घेराव भी किया था। आरयू के अलावा बाकी यूनिवर्सिटीज में भी पासिंग मा‌र्क्स 35 परसेंट है।

पेपर फॉर्मेट में भी हुआ चेंज

मिनिमम पासिंग मा‌र्क्स के अलावा आरयू ने सब्जेक्ट के पेपर फॉर्मेट में भी काफी बदलाव किया है। अब 70 मा‌र्क्स की थ्योरी और 30 मा‌र्क्स का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा। इसके अलावा दो पेपर में पास होने के लिए आरयू 5-5 मा‌र्क्स तक ग्रेस मा‌र्क्स भी देगा। वहीं अब बैक पेपर में भी अपीयर होने के ज्यादा चांस दिए जाएंगे। अब 2 पेपर के बजाय तीन पेपर में बैक के लिए अपीयर होने का चांस मिलेगा। मा‌र्क्स डिस्ट्रिब्यूशन में भी चेंजेज किए गए हैं। 15 मा‌र्क्स के 6 में से 3 और 3 मा‌र्क्स के 8 में से 5 क्वेश्चंस अटेंप्ट करने होंगे। इसके अलावा 1-1 मार्क के 10 क्वेश्चंस भी पूछे जाएंगे।