-आरयू एडमिनिस्ट्रेशन जुलाई से शुरू करेगा चार स्मार्ट क्लासेज

-चार करोड़ के बजट से आरयू कैंपस में बनकर तैयार हो गई हैं क्लासेज

>BAREILLY

फिल्म थ्री इडियट्स में आमिर के डायलॉग कामयाब नहीं काबिल बनो, सक्सेज खुद पीछे आएगी की तर्ज पर आरयू के स्टूडेंट्स भी अब स्मार्ट बनेंगे। दरअसल, आरयू में चार स्मार्ट क्लासेज का संचालन आरयू एडमिनिस्ट्रेशन जुलाई से करने जा रहा है। स्मार्ट क्लासेज में जरूरी सभी इक्विपमेंट भी लगा दिए हैं। स्मार्ट क्लासेज शुरू होने से आरयू के स्टूडेंट्स का काफी फायदा मिलेगा।

तीन करोड़ का आया खर्च

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) स्मार्ट शिक्षा पर फोकस कर रही है। इसके मद्देनजर यूजीसी हर यूनिवर्सिटी में स्मार्ट क्लासेज चलाने पर जोर दे रही है। बताते चलें कि एनिमल साइंस की तत्कालीन एचओडी प्रो। नीलिमा गुप्ता ने परिसर में चार स्मार्ट क्लासेज बनाने का प्रस्ताव 20 जून 2011 में तैयार कर चार करोड़ के बजट की मांग की थी। यूजीसी ने प्रस्ताव को हरी दे दी थी। इसके बाद स्मार्ट क्लासेज बनने का काम शुरू हुआ। दिसंबर 2012 में एनिमल साइंस, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन और बीएड डिपार्टमेंट में स्मार्ट क्लासेज बनकर तैयार हो गई, लेकिन इसमें शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो पाया था।

विशेष सचिव ने जताई थी नाराजगी

इस पर बीते दिनों गवर्नर राम नाईक के विशेष सचिव बीबी सिंह ने नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने जल्द से जल्द क्लासेज शुरू करने का आदेश दिया। ताकि स्टूडेंट्स को विदेशों में होने वाले सेमिनार देख और सुन सकें। जरूरत पड़ने परप्रोफेसर से सवाल पूछ सकें। विशेष सचिव बीबी सिंह के नाराजगी व्यक्त करने के बाद आरयू ने तेजी दिखाते हुए जुलाई से स्मार्ट क्लासेज शुरू करने का डिसीजन ि1लया है।

ऐसी होगी स्मार्ट क्लास

-एलसीडी प्रोजेक्टर

-इंटरएक्टिव बोर्ड

-वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा

-इंटरनेट

-कैमरा

स्मार्ट क्लासेज बनकर तैयार हैं। जुलाई से शिक्षण स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। स्मार्ट क्लासेज शुरू होने से स्टूडेंट्स को काफी फायदा मिलेगा।

एसएल मौर्या, रजिस्ट्रार आरयू