-मा‌र्क्स भेजने की देरी होने पर स्टूडेंट्स के रिजल्ट में देरी भी हो सकती है

BAREILLY: यूपीटीयू के ईवन समेस्टर के एग्जाम्स कंडक्ट किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने सभी इंस्टीट्यूट्स से सेशनल और प्रैक्टिकल्स के मा‌र्क्स सौंपने के निर्देश दिए हैं। यूनिवर्सिटी ने सभी इंस्टीट्यूट्स को इससे संबंधित सभी प्रकार के डॉक्यूमेंट्स कॉलेज लॉगइन के माध्यम से उपलब्ध करा दिए गए हैं। लेकिन अभी तक किसी भी इंस्टीट्यूट्स ने सेशनल और प्रैक्टिकल्स के मा‌र्क्स नहीं भेजे हैं। यूनिवर्सिटी ने यह साफ निर्देश दिया है कि स्टूडेंट्स जो कोर्स पढ़ रहे हैं केवल उन्हीं का सेशनल और प्रैक्टिकल्स मा‌र्क्स भेजें। मा‌र्क्स भेजने की देरी होने पर स्टूडेंट्स के रिजल्ट में देरी भी हो सकती है।

क्0 तक भेजने हैं मा‌र्क्स

यूपीटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो। बीएन मिश्रा ने बताया कि सेशनल में थ्योरी व प्रैक्टिकल और प्रैक्टिकल्स के मा‌र्क्स मांगे गए हैं। इंस्टीट्यूट्स को कॉलेज लॉगइन के माध्यम से क्0 जून तक यूनिवर्सिटी को मा‌र्क्स उपलब्ध कराने हैं। इसके साथ ही इनकी हार्ड कॉपी क्फ् जून तक यूनिवर्सिटी में उपलब्ध करानी है। इसके साथ ही पिछले समस्त वर्षो के भी सेशनल और प्रैक्टिकल्स मा‌र्क्स मांगे गए हैं। ऐसे स्टूडेंट्स के मा‌र्क्स कॉलेज लॉगइन के माध्यम से क्फ् जून और उसकी हार्ड कॉपी क्म् जून तक उपलब्ध करानी है। प्रो। बीएन मिश्रा ने बताया कि जिन स्टूडेंट्स के मा‌र्क्स उपलब्ध नहीं होंगे उनका रिजल्ट रोक दिया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी केवल इंस्टीट्यूट्स पर होगी।