BAREILLY: प्रेम प्रसंग जैसे मामलों में कोर्ट का आदेश आने तक अक्सर लड़कियां महिला थाना में ही रहती हैं। यही वजह है कि थाना नारी निकेतन बन गया है, जहां चार-छह लड़कियों का रहना सामान्य बात है। जब कोर्ट का फैसला आएगा तब वह थाने से नारी निकेतन जाएंगी।

195 दिनों में 215 लड़कियां प्यार में हुई फरार

बारहवीं की छात्रा की अकेली प्यार की कहानी नहीं है। बरेली में पुलिस रिकॉर्ड पर गौर करें तो ऐसी कहानी रोज सामने आ रही हैं। थाना पुलिस मुकदमे दर्ज करती और फिर बरामदगी करती है और फिर कोर्ट के डिसीजन पर लड़की या महिला को भेजती है। इस वर्ष 15 जुलाई तक 197 दिनों में 215 मामले बहला-फुसलाकर अपहरण के दर्ज किए गए हैं। जिससे साफ है कि रोजाना एक लड़की या महिला प्यार के चक्कर में घर छोड़कर जा रही है। अभी तक करीब 40 लड़कियों की बरामदगी भी शेष है।

पति के साथ जाएगी महिला

सुभाषनगर थाना अंतर्गत शादी के कुछ दिनों बाद ही प्रेमी के साथ फरार होने वाली महिला क्लर्क अब फिर से पति के साथ जाने को राजी हो गई है। उसने थर्सडे को कोर्ट में पति व मां-बाप के साथ जाने की बात कही। वह प्रेमी लीलाधर के घर पीलीभीत गई थी। लीलाधर रेलवे में जॉब करता है। पुलिस ने लीलाधर को हिरासत में लिया है।

दो बच्चों को छोड़कर भागी थी

वहीं सुभाषनगर में एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर आरिफ के साथ फरार हो गई। आरिफ के भी एक बेटी है। पुलिस ने वेडनसडे रात उसे बरामद कर लिया और आरिफ को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस महिला को कोर्ट में पेश करेगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।