- 'मिशन शक्ति अभियान' के प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर शहर विधायक ने किया शुभारंभ

बरेली: 'मिशन शक्ति अभियान' के अन्तर्गत शहर विधायक डॉ। अरुण कुमार ने कलेक्ट्रेट के प्रांगण से प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री व महिला कल्याण विभाग की महिलाओं की जागरूकता रैली को नोडल अधिकारी, डायरेक्टर आईसीडीएस सारिका मोहन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

दी जाएगी महत्वपूर्ण जानकारी

शहर विधायक डॉ। अरुण कुमार ने कहा कि 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' मिशन शक्ति अभियान के दौरान नारी सुरक्षा के लिए 181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा आदि की जानकारी प्रचार वाहनों द्वारा दी जायेगी, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर स्वावलंबी हो सकें.

25 अक्टूबर तक प्रोग्राम

डीएम नितीश कुमार ने 17 से 25 अक्टूबर तक चलने वाले मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संदेश दिया कि महिलाओं की समाज में सम्पूर्ण सहभागिता के लिए समाज के व्यक्तियों के आंतरिक भवबोध से सम्मान आवश्यक है। महिलाओं को अवेयर करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम प्रतिदिन किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हर एक नारी को अपना अधिकार है उसे अपना अधिकार मिलना चाहिए। महिला व पुरुष में कोई भी अन्तर न समझा जाये। हर व्यक्ति को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए उन्हें कमजोर नहीं समझना चाहिए।

यह भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग, नामित नोडल अधिकारी/निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार डॉ। सारिका मोहन, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एडीएम सिटी महेन्द्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार पाण्डेय, एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह, डिप्टी सीपीओ नीता अहिरवार, जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टॉप सेन्टर कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी सहित अन्य अधिकारियों ने अभियान में भाग लिया।

स्कूलों और संस्थाओं ने भी किया कार्यक्रम

वीरांगना रानी अवन्तीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम वेबिनार के माध्यम से हुआ। जिसमें छात्राओं को ट्रेनर ने मार्शल आर्ट के टिप्स दिए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ। संध्या सक्सेना, डॉ। अनुभूति तथा डॉ। फौजिया खान को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 'आज़ाद हेल्प वेलफेयर सोसाइटी' ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर अध्यक्ष इमाल्दा परवीन, अंजना सक्सेना, डॉ। तलत शम्सी, डॉ। सुषमा गोडियाल, मेहनाज और आभा सक्सेना आदि मौजूद रहीं।