बरेली (ब्यूरो)। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान यानी सीएआरआई का दावा है कि उसने ऐसी मुर्गियां विकसित की हैैं जो वेज अंडा देती हैैं। यहां के साइंटिस्ट कहते हैैं कि ये अंडा शुद्ध शाकाहारी श्रेणी में आता है। सीएआरआई के डायरेक्टर डॉ। अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि हमारे यहां के अंडे नॉन फर्टाइल हैैं। यानी कि इन अंडों से बच्चे पैदा नहीं हो सकते हैैं। इस आधार पर यह अंडे शाकाहारी की श्रेणी में आते हैैं। उन्होंने कहा कि दूध और अंडा दोनों ही शाकाहारी हैं। यह लोगों की भ्रांतियां है कि अंडा नॉनवेज है।

नमकीन अंडा भी
सीएआरआई के रिसर्चर्स ने मुर्गी के नमकीन अंडे भी विकसित किए हैं। इन अंडों में नमक सामान्य रूप से पाया जाता है। यहां तक कि अंडे के पीले वाले भाग में भी नमक होता है। इन अंडों को सीधे उबाल कर खा सकते हैं। यानी ऊपर से नमक छिडक़ने की जरूरत नहीं रह जाती है। ये नमकीन अंडे बिलकुल आम अंडों जैसे ही होते हैैं। अगर उबले हुए सामान्य अंडे को 24 घंटे के लिए रख दिया जाए तो वह खराब होने लगता है। इन नमकीन अंडों को एक बार उबालने के बाद 48 घंटों तक रख कर खा सकते हैं। ये खराब नहीं होंगे। खास बात यह भी है कि इन अंडों से आमलेट बनाते वक्त भी नमक डालने की जरूरत नहीं रह जाती है।

नहीं बन सकता प्लास्टिक का अंडा
अकसर बाजार में प्लास्टिक या आर्टिफिशियल अंडे मिलने की बात कही जाती है। डॉ। अशोक कुमार तिवारी कहते हैैं कि यह कोरी अफवाह है। ऐसा लॉजिकली पॉसिबल नहीं है।

दुनिया का सबसे बड़ा अंडा
दुनिया सबसे बड़ा अंडा शुतुरमुर्ग का होता है। इसके एक अंडे का वजन डेढ़ किलो तक हो सकता है। यानी शुतुर्गमुर्ग के एक अंडे में मुर्गी के 25 से ज्यादा अंडे समा सकते हैैं। इसके अंडे का आकार 6 इंच लंबा और 5 इंच चौड़ा होता है। शुतुरमुर्ग हर साल 60 अंडे दे सकता है। इसके अंडों की फार्मिंग भी की जाती है।

अंडे को कैसे कर सकते हैं चेक
अंडा सही है या खराब इसको चेक करने के लिए एक आसान सा तरीका है वाटर टेस्ट। एक ग्लास में पानी भरकर अंडे को उसमें डाल दें। अगर अंडा तैर रहा है तो वह खराब हो सकता है। वहीं अगर अंडा नीचे बैठ जाए तो वह फ्रेश है।