गोरखपुर (ब्यूरो) बेरोजगारों को रोजगार देने का दावा करने वाले दावेदार भी अब मुंह छिपाते हुए नजर आते हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि एक अप्रैल से 31 दिसंबर 2021 तक जॉब फेयर में कुल 78,421 रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स में महज 4772 कैंडिडेट्स को ही जॉब मिल सकी। 73,649 कैंडिडेट्स जॉब के लिए दर-दर भटक रहे हैं। जबकि पूरे गोरखपुर मंडल में बेरोजगारों की संख्या 1.96 लाख से अधिक है।

सालभर में लगे 20 जॉब फेयर

बता दें, गोरखपुर में कुल में कुल 78,421 बेरोजगारों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक एक साल में कुल 20 जॉब फेयर लगाए गए, लेकिन इन जॉब फेयर के जरिए महज 4772 को ही जॉब मिल सकी। हालांकि, जिम्मेदारों का दावा है कि जिन्हें जॉब नहीं मिली, उन्हें आगे मौका दिए जाएंगे। अब कब मौका मिलेगा यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

832 कंपनियों में इंटरव्यू देने का मिला मौका

जानकारी के मुताबिक जिन कैंडिडेट्स की जॉब के लिए कॅरियर काउंसलिंग की गई। उनकी संख्या 2259 है, लेकिन जो कंपनियां जॉब फेयर के लिए गोरखपुर आईं। उनकी संख्या 832 है। जिन्हें जॉब दी गई। वह भी दूसरे शहरों में कंपनियों में काम कर रहे हैैं तो कुछ छोड़कर वापस अपने घर को लौट चुके हैैं। वहीं सरकारी और अद्र्ध सरकारी क्षेत्रों में नौकरी के लिए आई कंपनियों की बात करें तो कुल 527 कंपनियां आईं। इनमें कैंडिडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

दिव्यांगों का किया गया रजिस्ट्रेशन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, दिव्यांगजनों के रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 635 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस बार स्कूलों के स्टूडेंट्स की जॉब के लिए कॅरियर काउंसलिंग की गई। इसमें कुल 52 स्कूलों में प्रतिभाग किया। इन स्कूलों के 2259 कैंडिडेट्स ने प्रतिभाग किया।

गोरखपुर का हाल

पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या - 78,421

रोजगार मेलों की संख्या - 20

रोजगार मेलोंं के माध्यम से रोजगार पाने वाले - 4772

कॅरियर काउंसलिंग में प्रतिभागियों की संख्या - 2259

नियुक्ति (रोजगार मेला के माध्यम से) - 4772

अधिसूचित रिक्तियों के सापेक्ष सम्प्रेषण - 209

नियोजकों की संख्या - 832

सरकारी-अद्र्धसरकारी नियोजकों की संख्या - 527

निजी क्षेत्र के नियोयकों की संख्या - 305

सीसीजीसी में कुल स्वीकृत सीटों की संख्या - 30

सीसीजीसी में भरे गई सीटें - 16

दिव्यांगजन का पंजीयन - 635

रोजगार मेलों की संख्या - 20

चयनित अभ्यर्थियों की संख्या - 4772

कॅरियर काउंसलिंग में प्रतिभागी स्कूल - 52

कॅरियर काउंसलिंग के प्रतिभागी कैंडिडेट - 2259

सेवा प्राप्त सेवा मित्र पंजीयन - 1,18,471

सेवा प्राप्त सेवा मित्र - 49,116

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में कैंडिडेट्स का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। उसके बाद नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों से संपर्क कर उन्हें आमंत्रित किया जाता है। कैंडिडेट्स के लिए आयोजित जॉब फेयर में वह प्रतिभाग भी करते हैैं। जो एलिजबल कैंडिडेट्स होते हैैं, उनका सेलेक्शन होता है। जो प्रतिभाग नहीं करता है, वह शामिल नहीं हो पाता है।

रास बिहारी चतुर्वेदी, सहायक निदेशक सेवायोजन