- 3 संक्रमितों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, अब तक जिले में 103 मौतें

- 2780 का चल रहा है इलाज

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। रोजाना जांच में नए केस सामने आ रहे हैं, जिसकी वजह से संक्रमितों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिले में कोविड-19 पॉजिटिव केस की संख्या 7000 के आंकड़े को क्रॉस कर गई। 282 नए केस मिलने के साथ अब गोरखपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 7008 हो चुकी है। वहीं, तीन संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद यहां पर मरने वालों का आंकड़ा भी 103 पहुंच चुका है। शनिवार को सामने आए केसेज में से 181 शहरी एरिया के, जबकि 80 ग्रामीण एरिया से हैं।

194 लोग हुए स्वस्थ

गोरखपुर में शनिवार को 194 संक्रमित स्वस्थ हुए। इसमें से जहां 193 का होम आइसोलेशन खत्म हुआ तो वहीं एक संक्रमित को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इस तरह अब तक डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 1154 हो गई है। 2971 मरीजों का होम आइसोलेशन खत्म हो चुका है। शनिवार को भी सबसे ज्यादा 50 केस एरिया से मिले हैं। 45 केस शाहपुर और 34 केस गोरखनाथ एरिया में भी पाए गए हैं। चिलुआताल में सिर्फ दो संक्रमित पाए गए हैं।

स्वस्थ हुए - 4125

एक्टिव केस - 2780

कुल केस 7008

मौत - 103

इन क्षेत्रों में मिले केस

शाहपुर - 45

गोरखनाथ - 34

राजघाट - 1

तिवारीपुर - 14

कैंट - 50

कोतवाली - 19

रामगढ़ताल - 13

चिलुआताल - 2

गुलरिहा - 3

ग्रामीण एरिया के इन क्षेत्रों में पाए गए संक्रमित

बड़हलगंज - 6

बेलघाट - 1

भटहट - 1

ब्रह्मपुर - 3

कैंपियरगंज - 8

चरगावां - 17

गोला - 2

कौड़ीराम - 3

खजनी - 1

खोराबार - 16

पाली - 2

पिपराइच - 10

पिपरौली - 1

सहजनवां - 4

सरदारनगर - 3

उरुवा - 2

अन्य - 21