- बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष को भी कोरोना, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी कोरोना संक्रमण के 295 नए मामले सामने आए हैं। इसमें जहां उप निबंधक सदर प्रथम में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, तो वहीं बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भी खुद में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उप निबंधक के संक्रमित होने के बाद जहां वह 14 दिनों के होम आइसोलेशन पर चले गए हैं, वहीं अगले दो दिनों तक दफ्तर को बंद कर सैनिटाइज किया जाएगा। 295 नए मामलों के साथ अब गोरखपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 7303 हो चुकी है। रविवार को एक संक्रमित ने इलाज के दौरान दम भी तोड़ दिया है।

अब तक 3313 का होम आइसोलेशन खत्म

गोरखपुर में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। अब तक जिले में 4475 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 3313 का होम आइसोलेशन खत्म हुआ है, जबकि 1162 स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। सिर्फ रविवार को स्वस्थ होने वालों की बात करें तो 350 लोग स्वस्थ हुए हैं, इनमें से 342 का होम आइसोलेशन खत्म हुआ है। जबकि, 8 स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। एसीएमओ डॉ। एनके पांडेय की मानें तो शहरी एरिया में 160 मरीज पाए गए हैं, जबकि 117 संक्रमित ग्रामीण इलाके से हैं। 18 बाहरी एरिया में रहने वाले हैं।

स्टैटिस्टिक -

स्वस्थ हुए 4475

एक्टिव केस - 2724

कुल केस - 7303

मौत - 104

शहरी क्षेत्र में कहां-कहां केस -

शाहपुर - 32

गोरखनाथ - 46

राजघाट - 8

तिवारीपुर - 2

कैंट - 31

कोतवाली - 20

रामगढ़ताल - 13

चिलुआताल - 2

गुलरिहा - 6

ग्रामीण क्षेत्रों में यहां मिले मरीज

बांसगांव - 5

बड़हलगंज - 5

बेलघाट - 2

भटहट - 10

ब्रह्मपुर - 1

कैंपियरगंज - 6

चरगावां - 15

गगहा - 2

जंगल कौडि़या - 7

कौड़ीराम - 3

खजनी - 1

खोराबार - 35

पाली - 1

पिपराइच - 7

पिपरौली - 7

सहजनवां - 2

सरदारनगर - 8

अन्य - 18