गोरखपुर (ब्यूरो).बिजली निगम के मुताबिक अलहदादपुर में लगा 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर शनिवार की सुबह ओवरलोड से जल गया। उससे जुड़े करीब 300 घरों की बिजली गुल हो गई। कंज्यूमर्स का कहना है कि सुबह बिजली कटने से नींद में खलल पडऩे के साथ ही घर के काम प्रभावित हो गए। बिजली घर पर कईबार फोन करने के बाद सुबह 8 बजे कुछ कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर की जांच करने को आए। उसके बाद वे चले गए। उधर अभियंताओं का कहना है कि पहले ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने का प्रयास किया गया। दोपहर में जब वह ठीक नहीं हो पाया तो उसे बदलने की रणनीति बनी। वर्कशाप से रिपेयर ट्रांसफॉर्मर मंगाकर 3 बजे उसे लगाया गया। चार्जिंग के बाद उससे सप्लाई चालू की गई।

पानी का भी खड़ा हुआ संकट

घरों में इलेक्ट्रिक उपकरण एक साथ चलने से अचानक ट्रांसफॉर्मर पर लोड पड़ते ही जल गया। घंटेभर तक सभी को बिजली सप्लाई मिली। उसे ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर कंज्यूमर्स का कहना था कि अभियंताओं की लापरवाही की वजह से घरों के नल से बूंद-बूंद पानी टपक रहा है। घर में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। ठंडा पानी के लिए बच्चे व बुजुर्ग व महिलाए तरस रही है। बिजली अभियंता चाहते तो मोबाइल ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली सप्लाई बहाल कर देते लेकिन खंड के एक्सईएन ने कर्मचारियों के भरोसे पर सारी जिम्मेदारी डाल दी। हम लोग पूरे दिन भीषण गर्मी व उमस से बेहाल रहें। देरशाम को भी बिजली नहीं मिलने पर हम सड़क पर आ गए। अबतक मौके पर कोई अधिकारी नहीं आया। देर रात सप्लाई बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

अलहदादपुर में लगा 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर जल जाने से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। उसे बदल कर रिपेयर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, लेकिन एक साथ उसपर लोड अधिक आ जाने के कारण वह भी जल गया। वर्कशॉप से दूसरा ट्रांसफॉर्मर मंगाया गया है। उसे लगाकर चार्ज कर रात 12 बजे तक आपूर्ति बहाल की जाएगी।

- ई। गाजी अहमद , एसडीओ लालडिग्गी