गोरखपुर (ब्यूरो)।बुधवार से वन विभाग, उद्यान विभाग समेत 27 विभागों को मिलकर पौधरोपण करना है। वन विभाग ने इसकी शुरुआत दो दिन पहले से ही कर दी है। खोराबार के जंगल तिनकोनिया और जंगल कौडिय़ा की तरफ विभाग ने अब तक 15 हजार से अधिक पौधे रोप दिए हैं। वन विभाग लक्ष्य से 70 हजार ज्यादा पौधरोपण करने की तैयारी में है। जबकि अन्य विभाग अभी तक नर्सरी से पौधों की उठान तक नहीं कर सके हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पौधरोपण अभियान के लिए डीएम ने 27 विभागों को जिम्मेदारी दी है। इसमें सबसे अधिक 18.02 लाख पौधरोपण का कार्यक्रम रुरल एरिया में किया जाएगा। वहीं, डीएफओ विकास यादव ने बताया कि इस बार 5 जुलाई को एक साथ होने वाले भव्य कार्यक्रम की अगली तिथि अभी डिसाइड नहीं की गई है। लेकिन पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया है।

इन पौधों का होगा रोपण

पौधारोपण के लिए वन विभाग जामुन, अर्जुन, शीशम, कंजी, गुरेल, सिरस, वमन, सागौन, अमरुद, यूको लिपटस, नीम, फाइकस, बबूल, गुलमोहर, पिपल, बरगद समेत अन्य और उद्यान विभाग अमरूद, सहिजन, जामून, आंवला, बेल समेत अन्य फलदार पौधे तैयार किये जा रहे हैं। पौधरोपण के लिए जिले के अलग-अलग हिस्सों में गड्ढे भी खोद लिए गए हैं।

गोरखपुर में इस तरह होगा पौधरोपण

डिपार्टमेंट टारगेट

वन 12,00,000

पर्यावरण 2,22,000

ग्राम्य विकास 18,02,000

राजस्व 1,50,000

पंचायतीराज 1,82,000

आवास विकास 4000

औद्योगिक विकास 6000

नगर विकास 62,000

लोक निर्माण 10,000

जलशक्ति 10,000

रेशम 21,000

कृषि 3,61,000

पशुपालन 5000

सहकारिता 7980

उद्योग 9000

विद्युत 4060

माध्यमिक शिक्षा 11,000

बेसिक शिक्षा 18,000

प्राविधिक शिक्षा 5000

उच्च शिक्षा 17,000

श्रम 2000

स्वास्थ्य 8000

परिवहन 1900

रेलवे 9000

रक्षा 4000

उद्यान 2,22,000

पुलिस 5,180