गोरखपुर (ब्यूरो)।उम्र का अहम पड़ाव पार करने के बाद पति को अपनी पत्नी का चरित्र ठीक नहीं लगा, जिसकी वजह से उसने अपनी पत्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद खुद फोन कर सूचना दी। पुलिस ने उसे मौके से अरेस्ट कर लिया। हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हंसकर बात करना पसंद नहीं

चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर चौकी अंतर्गत मानबेला स्थित पीएम आवास के प्लॉट नम्बर 2 आवास में 111 सत्य नरायन अपनी पत्नी सुशीला देवी और बच्चों के साथ रहता है। आरोप है कि जब से वह यहां रहने आया उसके बाद से ही अपनी पत्नी के चरित्र पर उसने शक करना शुरू कर दिया। पत्नी अगर किसी से हंस कर बात करती तो वह उसे गलत समझ लेता था। इसको लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होने लगा।

जानलेवा हो गया विवाद

आरोप है कि शनिवार को भी पति-पत्नी में शक पर विवाद हुआ और यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि यह जानलेवा बन गया। 65 साल के सत्यनारायन ने पत्नी सुशीला पर शक करते हुए उसके ऊपर चाकू से हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ हाल में पत्नी को छोड़कर फरार हो गया। उधर, विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पति ने 58 वर्षीय पत्नी की हत्या की है। उसे मौके से ही अरेस्ट कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ