गोरखपुर (ब्यूरो)। बता दें, गोरखपुर जिले में 15-17 वर्ष तक के कुल 3,11,465 बच्चों को कोरोना सुरक्षा कवच देना है। तीन जनवरी से अब तक पहली और दूसरी खुराक मिलाकर 3,40,436 डोज दी जा चुकी है। वीसीसीएम पवन सिंह ने बताया कि कुल टारगेट का 80 प्रतिशत बच्चों को पहली डोज दी जा चुकी है। आगामी दिनों में हम 20 प्रतिशत भी कवर कर लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंट लेडीज और प्रिकॉशन डोज के लिए लोग अपने नजदीकी बूथ पर जाकर वैक्सीनेशन करवा सकते है।

संवाद भवन में लग रही प्रिकॉशन डोज

उन्होंने बताया कि संवाद भवन में वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगाए गए हैैं। मतदान कर्मियों के साथ-साथ कोई भी ऑथराइज व्यक्ति अपना प्रिकॉशन डोज ले सकता है। किसी प्रकार की कोई रोकटोक नहीं है। को-वैक्सीन और कोविशील्ड दोनों वैक्सीन उपलब्ध है। लाभार्थियों को अपने साथ बस सेकेंड डोज का सर्टिफिकेट और मोबाइल नंबर साथ रखना होगा।

15-17 वर्ष तक के बच्चों के वैक्सीनेशन

डेट - फस्र्ट डोज - सेकेंड डोज

20 फरवरी - 569 - 735

19 फरवरी - 1101 - 1879

18 फरवरी - 4303 - 3336

17 फरवरी - 3736 - 4539

16 फरवरी - 1151 - 3599

15 फरवरी - 1847 - 3683

14 फरवरी - 2382 - 4085

13 फरवरी - 1573 - 1051

12 फरवरी - 1405 - 3345

11 फरवरी - 1716 - 2543

10 फरवरी - 3369 - 5557

वर्जन

बच्चों के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही है। जिनके फस्र्ट डोज लग चुके हैैं। उनके वैक्सीनेशन के दूसरे डोज पर जोर दिया जा रहा है। ताकि वह पूरी तरह से सुरक्षित हो चुके।

डॉ। आशुतोष कुमार दुबे, सीएमओ