गोरखपुर (ब्यूरो)। शेष 15 प्रतिशत को लगाने के लिए इंटर कालेजों में बूथ बनाए जा रहे हैं। किशोर किसी भी बूथ पर जाकर टीका लगवा सकते हैं। किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी को शुरू हुआ। पहले 31 जनवरी तक सभी को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन पूरा नहीं हो पाया है। विभाग की टीमें 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाने में व्यस्त थीं। किशोरों के लिए 75 से 100 बूथ प्रतिदिन बनाए जा रहे थे। पिछले सप्ताह 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने के बाद विभाग की सभी टीमें किशोरों के टीकाकरण के लिए लगा दी गई हैं।

18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की दूसरी डोज पर जोर

किशोरों के टीकाकरण के साथ ही 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों की दूसरी डोज पर भी विभाग का जोर है। लगभग डेढ़ लाख लोग ऐसे हैं, जिनकी दूसरी डोज का समय पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक उन्होंने टीका नहीं लगवाया है। आशा कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों की खोज में लगाया गया है।

चुनाव से पूर्व सभी को टीका लगा देने का लक्ष्य है। प्रतिदिन लगभग तीन सौ बूथ बनाए जा रहे हैं। जो लोग बीमार या आसक्त हैं, उनके घर जाकर टीका लगाया जा रहा है। कोशिश है कि कोविड टीकाकरण से एक व्यक्ति भी वंचित न रहने पाए।

-डॉ। आशुतोष कुमार दुबे, सीएमओ