गोरखपुर (ब्यूरो)।सफल होने पर अब गोरखपुर रीजन की बसों में भी डिवाइस लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। गोरखपुर रीजन के गोरखपुर, देवरिया, पडऱौना, सिद्धार्थनगर, बस्ती और सोनौली में निगम की 426 और 332 अनुबंधित बसों का संचालन किया जाता है। शासन की ओर से प्रथम चरण में प्रदेश के 680 बसों में एंटी स्लीप डिवाइस लगाने का काम किया जाएगा। एंटी स्लीप डिवाइस लगाने के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है। बसों में डिवाइस लगाने के लिए मेसर्स इनसेप्टम टेक्निका सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड का चयन विभाग की ओर से किया गया है।

14 हजार की डिवाइस

जानकारी के अनुसार इस डिवाइस को लगाने में लगभग 14 हजार रुपए प्रति यूनिट खर्च आएगा। परिवहन निगम पैसेंजर्स को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए लगातार नई-नई तकनीक का प्रयोग कर रहा है। इससे पूर्व निगम की बसों में पैनिक बटन भी लगाया गया है।

डिवाइस ऐसे करेगी काम

यह डिवाइस पैसेंजर्स के सुरक्षा के लिए कारगर साबित होगी। एक्सीडेंट की आशंका को देखते हुए इस एंटी स्लीप डिवाइस के माध्यम से एलईडी पर ब्लिंक होने लगेगी। जो कि नाइट मोड में 5 से 8 सेकेंड और डे मोड में 6 से 9 सेकेंड की होगी। इसके बाद बजर की आवाज आनी शुरू होगी। इसके बाद सायरन बजेगा। इतना ही नहीं एसएमएस मुख्यालय पर पहुंच जाएगा। साथ ही क्लाउड पर डाटा भी स्टोर हो जाएगा।

गोरखपुर रीजन में बसें

डिपो अनुबंधित निगम

गोरखपुर 120 77

राप्तीनगर 26 67

देवरिया 120 65

बस्ती 31 82

सिद्धार्थनगर -- 39

महराजगंज 13 35

सोनौली 09 39

पडरौना 18 24

कुल 332 426

बसों में एंटी स्लीप डिवाइस लगाए जाने के लिए एजेंसी का चयन विभाग ने किया है। मुख्यालय लखनऊ में 10 बसों का ट्रायल हो चुका है। जल्द ही गोरखपुर रीजन की बसों में डिवाइस लगाने का कार्य किया जाएगा।

संजीव यादव, एसएम गोरखपुर रीजन