- सर्वे में 67 प्रतिशत महिलाओं ने दिया नहीं का जवाब

- ओवरऑल 58 फीसदी लोगों ने भी किया नहीं का समर्थन

GORAKHPUR: चाइल्ड एब्यूज के मामलों की जांच किसी भी रैंक का पुलिस ऑफिसर नहीं कर सकता है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट, रेडियो सिटी और परवरिश संस्था के एक्सक्लूसिव सर्वे में सवाल पूछा गया था कि किसी भी रैंक का पुलिस ऑफिसर कर सकता है मामले की जांच। सर्वे में पार्टिसिपेट करने वाले ज्यादातर लोगों ने इसका जवाब नहीं में दिया। ओवरऑल सर्वे में 42 फीसदी लोगों ने हां में उत्तर दिया। 58 परसेंट लोगों ने नहीं का समर्थन किया। पुरुषों ने इस सवाल पर अलग राय दी। पुरुषों में 52 परसेंट लोगों का जवाब हां में रहा। महज 48 परसेंट लोगों ने नहीं में जवाब दिया। सर्वे में शामिल 67 फीसदी फीमेल ने नहीं बताया। 33 परसेंट महिलाओं ने अपना जवाब हां में दिया। सर्वे से स्पष्ट होता है कि किसी भी रैंक का पुलिस ऑफिसर मामले की जांच नहीं कर सकता है।