गोरखपुर (ब्यूरो)।18-19 वर्ष के फस्र्ट टाइम वोटर इंट्रेस्ट बेहद कम दिखाई दे रहा है। जिला निर्वाचन की तरफ से 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य चल रहा है। इस बीच 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें चार दिन बूथ पर भी लोगों को वोटर बनने का मौका मिलेगा, इसमें दो दिन कैंप लग चुका है, वहीं दो रविवार को और कैंप लगने हैं।

22,470 ने किया आवेदन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कुल 22,470 नए मतदाताओं ने आवेदन किया। इनमें महिलाएं सबसे ज्यादा आगे निकली। नए आवेदन में 10,755 महिलाओं ने मतदाता सूची मेें नाम दर्ज करवाने के लिए अपनी हिस्सेदारी दिखाई हैै, जबकि 5492 युवा पहली बार वोटर बनेंगे। यह 18-19 वर्ष के युवा हैैं। सबसे ज्यादा बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने भागीदारी दिखाई है। वहीं चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने इंट्रेस्ट दिखाया है।

युवाओं से ज्यादा महिलाएं हैैं आगे

वहीं 25 नवंबर को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 2698 महिलाओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है। इनमें गोरखपुर शहर की 511 महिलाओं ने वोट देने के लिए आवेदन किया है। जबकि एक दिन में 1428 युवाओं ने मतदान के लिए आवेदन किया। दूसरे दिन के अभियान यानी 26 नवंबर के दिन कुल 3008 महिलाओं ने आवेदन किया, जबकि 1393 युवाओं ने फॉर्म-6 भरा है।

25 नवंबर को हुए विशेष अभियान

विधानसभा - 18-19 वर्ष - महिला

कैंपियरगंज - 157 - 129

पिपराइच - 199 - 432

गोरखपुर शहर - 215 - 511

गोरखपुर ग्रामीण - 174 - 341

सहजनवां - 60 - 190

खजनी - 312 - 461

चौरीचौरा - 79 - 181

बांसगांव - 119 - 246

चिल्लूपार - 113 - 207

कुल - 1428 - 2698

26 नवंबर को हुए विशेष अभियान

विधानसभा - 18-19 वर्ष - महिला

कैंपियरगंज - 130 - 118

पिपराइच - 259 - 598

गोरखपुर शहर - 318 - 1015

गोरखपुर ग्रामीण - 265- 561

सहजनवां -75 - 105

खजनी - 119 - 265

चौरीचौरा - 89 - 172

बांसगांव - 95 - 101

चिल्लूपार - 43- 73

कुल - 1393 - 3008

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नए मतदाताओं में युवाओं से ज्यादा महिलाओं के आवेदन आए हैैं। विधानसभा वाइज मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन आए हैैं। स्क्रूटनी के बाद इन्हें मतदाता सूची में नाम शामिल किया जाएगा।

विनीत कुमार सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी