गोरखपुर (ब्यूरो).उन्होंने बताया कि विजयदशमी के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का तिलक परंपरागत रूप से किया जाता रहा है। इस वर्ष भी सीएम इस योजन में शामिल होंगे। रामलीला 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक हर दिन शाम सात बजे से मंचन होगा। इसी क्रम में समिति के मीडिया प्रभारी विकास जालान ने लीला मंचन की विस्तृत जानकारी दी।

यह है कार्यक्रम

- 25 सितंबर - उद्घाटन समारोह, नारद मोह, अत्याचार, पृथ्वी पुकार का मंचन।

- 26 सितंबर -राम जन्म, मुनि आगमन, ताड़का वध।

-27 सितंबर- जनकपुरी दर्शन , पुष्प वटिका , गौरी पूजन।

- 28 सितंबर - धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, राम विवाह।

-29 सितंबर - वनयात्रा आर्यनगर ठाकुर मदनोहन, आर्यनगरचौक, बक्शीपुर, नखास, रेती चौक, हिन्दी बाजार, मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासीकटरा, जाफरा बाजार होते हुए आर्यनगर आएगी।

-29 सितंबर- मंथरा कैकेयी संवाद , दशरथ कैकेयी संवाद, श्रीराम वनवास।

-30 सितंबर -श्रीराम जी का मिलन व जनक जी का आगमन राम-भरत संवाद, भरत जी का चरण पादुका लेकर प्रस्थान, पंचवटी में विश्राम।

-01 अक्टूबर -नासिका भेदन, सीता हरण, जटायु मोक्ष, सबरी विश्राम।

- 02 अक्टूबर- हनुमान जी से भेंट, सुग्रीव से मित्रता, बालि वध, सीता खोज, लंका दहन।

- 03 अक्टूबर - विभीषण शरणागति, अंगद-रावण संवाद, रामेश्वर स्थापना, मेघनाथ -लक्ष्मण युद्ध।

- 04 अक्टूबर - लक्ष्मण शक्ति, सुषेन वैद्य प्रसंग, कालनेमी प्रसंग।

- 05 अक्टूबर - गोरक्षपीठाधीश्वर व सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रीराम का तिलक एवं आरती कार्यक्रम के बाद कुम्भकर्ण व मेघनाथ व वध।

-06 अक्टूबर - अहिरावण -रावण वध।

- 07 अक्टूबर - भरत मिलाप (शोभा यात्रा सायं 05 .00 बजे से -घासी कटरा श्रीराम जानकी जी मन्दिर से जाफरा बाजार, बेनीगंज चौक होते हुए आर्यनगर में सम्पन्न होगी।

- रात 9 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक कार्यक्रम आर्यनगर में सम्पन्न होगा।