गोरखपुर (ब्यूरो).सीबीएसई स्कूलों में 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन एक जुलाई से शुरू हो गया था। इसकी लास्ट डेट 30 सितंबर निर्धारित की गई है। वहीं लास्ट डेट के अगले 15 दिनों तक लेट फीस के साथ स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन होगा। साल 2022-23 बैच के लिए रजिस्ट्रेशन सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर किया जा रहा है।

गोरखपुर में सीबीएसई स्कूल - 123

नौवीं में रजिस्ट्रेशन के लिए फीस - 300

ग्यारहवीं में रजिस्ट्रेशन की फीस- 600

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट - 30 सितंबर

15 अक्टूबर तक इतने लेट फीस के साथ होगा रजिस्ट्रेशन - 2300

क्यों जरूरी है रजिस्ट्रेशन-

9वीं और 11वीं क्लास में रजिस्ट्रेशन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस रजिस्ट्रेशन के जरिए 10वीं और 12वीं के एग्जाम की योजना बनाने में मदद मिलती है। रजिस्ट्रेशन से स्टूडेंट्स की पर्सनल डिटेल ठीक करने में भी सुविधा होती है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन-

9वीं और 11वीं क्लास के रजिस्ट्रेशन के लिए सीबीएसई की वेबसाइट ष्ड्ढह्यद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाना होगा। जहां क्कड्डह्म्द्बद्मह्यद्धड्ड स्ड्डठ्ठद्दड्डद्व लिंक मिलेगा। इस लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। वेबसाइट पर जाकर स्टूडेंट्स की पूरी जानकारी भरनी होगी। इसमें स्टूडेंट्स का नाम, माता-पिता का नाम, कोर्स कॉम्बिनेशन, जन्मतिथि के साथ अन्य दूसरी जानकारियां भी भरनी होगी। 10वीं और 12वीं के एग्जाम में वही स्टूडेंट्स बैठ पाएंगे, जिनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। एक बार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो गया तो उसमें बदलाव नहीं हो पाएगा। इसलिए सावधानी से रजिस्ट्रेशन करना होगा। अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में कोई गलती होती है तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल की होगी।

रजिस्ट्रेशन में बहुत से बच्चे गलतियां कर रहे हैं। उसमे हम लोग सुधार कर रहे हैं। जब लेट से रजिस्ट्रेशन होगा तो उसमे सुधार मुश्किल है। सभी स्कूल 29 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का काम निपटा लेंगे। आखिरी दिन सर्वर डाउन की प्रॉब्लम होती है।

अजय शाही, अध्यक्ष, गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन