गोरखपुर (ब्यूरो)।क्रिसमस में घर सजाने के लिए जहां वॉल डेकर लोगों के लिए इस बार खास है, वहीं घरों में आईफिल टावर भी सजा सकेंगे। यूनीक और स्मॉल साइज के टावर लोगों को अट्रैक्ट कर रहे हैं।

हैंडमेड गिफ्ट्स की है डिमांड

इस बार क्रिसमस में हैंडमेड गिफ्ट्स की डिमांड भी काफी ज्यादा है। घर को डेकोरेट करने के लिए भी लोग हैंडमेड आइट्म्स को परचेज कर रहे हैं। गिफ्ट में जीसस की स्टेच्यू, आईफिल टावर के साथ ही टेबल लैंप, कैंडिल, वॉल डेकर, विम चाइम लोगों की पहली पसंद है। क्रिसमस ट्री तो हमेशा ही खास रहता है, इसे और भी खास बनाने के लिए लोग यूनीक और अट्रैक्टिव गिफ्ट की तलाश में लगे हैं।

रेट लिस्ट

जीसस स्टेच्यू - 50 से 500 रुपए

क्रिसमस ट्री - 80 से 2000 रुपए

आईफिल टावर - 400 रुपए

ऐमोना थैरोपी - 300 से 800 रुपए

विम चाइम - 250 से 650 रुपए

टेबल लैम्प - 500 से 2000 रुपए

वॉल डेकर - 50 से 25,000 रुपए

सैंटा क्लॉज ड्रेस - 500 से 2000 रुपए

बियर्ड और हेयर - 200 रुपए

बुके - 50 से 1500 रुपए

कैंडिल - 70 से 800 रुपए

क्रिसमस के लिए तैयारी शुरु हो गई है। अभी घर डेकोरेट करने के लिए वॉल डेकर और टेबल लैंप लाए हैं। आईफिल टावर भी काफी अच्छा है। इस बार मार्केट में गिफ्ट्स की काफी वेराइटी है।

मुस्कान जायसवाल, नंदा नगर

गिफ्ट देने के लिए हैंडमेड आइट्म काफी अच्छे हैं। इसमें थोड़ी यूनीकनेस होती है। घर डेकोरेशन के लिए टेबल लैंप और वॉल डेकर बेस्ट है। घर सजाने के लिए खास चीजें नजर आ रही हैं।

प्राची सिंह राजपूत, तारामंडल

अभी जीसस का स्टेच्ययू काफी बिक रहा है। वहीं घर डेकोरेट करने के लिए क्रिसमस ट्री, वॉल डेकर, टेबल लैंप और आईफिल टावर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

गार्गी गर्ग, सोचोको