गोरखपुर (अनुराग पांडेय).बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार जिन स्कूलों के सिलेबस पूरे हो जाते हैं। वो निर्धारित डेट के अंदर कोऑर्डिनेटर से बात कर अपने स्कूल में प्रैक्टिकल एग्जाम करा सकता है। वहीं स्कूल के टीचर के मानें तो उनका कहना है कि समय पर प्रैक्टिकल एग्जाम करा लेने से 12वीं के स्टूडेंट्स का बोझ हल्का हो जाता है। प्रैक्टिकल देने के बाद वो अपना पूरा ध्यान मेन एग्जाम पर लगा सकते हैं।

प्रोजेक्ट वर्क के लिए तीन ऑप्शन

पहले प्रोजेक्ट वर्क हैंड रिटर्न होते थे। बोर्ड ने अब इसमे तीन ऑप्शन दिए हैं। इसमे हैंड रिटर्न, टाइप और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए हो सकेंगे।

फरवरी से शुरू हो सकते हैं बोर्ड एग्जाम

आईसीएससीई द्वारा इंटर्नल असेसमेंट और प्रैक्टिकल की डेट निर्धारित कर दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से स्टार्ट हो सकते हैं। ऐसे में एग्जाम से पहले सभी स्कूल 15 फरवरी तक किसी भी हाल में प्रैक्टिकल एग्जाम आर्गनाइज करा लेंगे।

सीआईएससीई स्कूल - 23

प्रैक्टिकल की निर्धारित डेट- 28 अक्टूबर-28 फरवरी तक

बोर्ड एक बार फिर पुराने शेडयूल पर एग्जाम कराने जा रहा है। कोविड महामारी की वजह से इसमे बदलाव हुआ था। प्रैक्टिकल डेट जारी करने के बाद अब बोर्ड एग्जाम की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

अजय शाही, डायरेक्टर, आरपीएम एकेडमी

बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल की डेट डिक्लेयर कर दी गई है। स्कूल सुविधा के अनुसार 28 अक्टूबर के बाद कभी प्रैक्टिकल एग्जाम करा सकते हैं। 28 फरवरी तक प्रैक्टिकल के नंबर अपलोड करने हैं।

फादर जोश, कोआर्डिनेटर, आईएससी

स्टूडेंट्स के लिए राहत है कि समय से प्रैक्टिकल की डेट आ गई है। समय से प्रैक्टिकल एग्जाम ऑर्गनाइज हो जाएंगे तब स्टूडेंट अपना पूरा ध्यान बोर्ड एग्जाम पर लगा सकेंगे।

वैभव श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेक्टर, स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल

कोविड के बाद एक बार फिर स्कूलों की पढ़ाई पटरी पर लौटने लगी है। बोर्ड भी अब अपने पुराने शेडयूल के अनुसार ही अब सारे एग्जाम ऑर्गनाइज करा रहा है। इस बार समय पर ही प्रैक्टिकल करा लिए जाएंगे।

गिरिश चन्द्रा, डायरेक्टर, सेंट पॉल स्कूल