- राप्तीनदी के राजघाट पर आज सुबह छह बजे चलेगा सफाई अभियान

- विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के अलावा आम जनता भी होगी भागीदार

GORAKHPUR

शहर की जीवनदायिनी राप्ती के राजघाट की जिंदगी बचाने के लिए आज शहर के तमाम लोग जुटेंगे। आई नेक्स्ट की तरफ से व‌र्ल्ड एन्वॉयरमेंट डे से पूर्व एक विशेष अभियान के तहत यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 'पर्यावरण बचाना है, घाट से गंदगी को हटाना है' नाम से घाटों पर गंदगी के खिलाफ इस मुहिम में सिटी के तमाम गणमान्य नागरिक, विभिन्न कला माध्यमों से जुड़े लोग शुक्रवार की सुबह छह बजे जुट जाएंगे।

घाटों की गंदगी से नुकसान

घरों से निकलकर नदी तक पहुंचने वाले गंदे पानी और कूड़े के कारण नदी की मछलियों और अन्य जीवों का जीवन भी खतरे में है। इसमें नहाने से कई तरह की स्किन डिजीज की संभावना बढ़ जाती है। इसका सबसे बड़ा नुकसान सिटी के निवासियों को होता है। भूगर्भ का पानी खराब होने के चलते पेट सहित कई अन्य तरह की गंभीर बीमारियां होने लगती हैं।

कहां: राप्ती नदी के किनारे राजघाट,

ऐसे पहुंचे: शहर की ओर से

- पुल पार करने के बाद बंधे की तरफ।

-नौसड़ की तरफ से पुल शुरू होते ही दाहिनी तरफ

कब: सुबह 6 बजे

क्या: चलेगा सफाई अभियान

ये स्वयं सेवी संस्थाएं रहेंगी साथ:

-राप्ती संस्कृति संरक्षण न्यास, आनंद ग्रामोद्योग, वरदा आर्ट इंस्टीट्यूट, इनरव्हील क्लब होराइजन, इनरव्हील क्लब, प्रगति सेवा संस्थान, पहला कदम, पहल

करेंगे जागरूक

आई नेक्स्ट व‌र्ल्ड एनवायरमेंट डे से पूर्व 'पर्यावरण बचाना है, घाट से गंदगी को हटाना है' नाम से खास मिशन चला रहा है। इस एक्टिविटी के तहत शुक्रवार की सुबह आई नेक्स्ट सिटी के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, राप्ती संस्कृति संरक्षण न्यास, आनंद ग्रामोद्योग सहित करीब आधा दर्जन अन्य संस्थाओं के साथ राजघाट की सफाई का अभियान चलाएगा। इसके तहत लोगों के घाटों और पानी के गंदा होने मानव और जलीय जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान मौजूद लोगों को सिटी के पर्यावरणविदों द्वारा घाटों पर होने वाली गंदगी से पर्यावरण को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा।

बॉक्स

आप भी आइए अच्छा लगेगा

राप्ती नदी के राजघाट की सफाई के लिए शहर के तमाम लोग जुटेंगे। आम जनता भी अगर यहां पहुंचकर सफाई अभियान में योगदान देगी तो राप्ती के जीवन को बचाने में उसकी भी भूमिका रहेगी।