गोरखपुर (ब्यूरो)। माफिया की एक संपत्ति पर दो दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हो गई हैं, इस वजह से इसे टाल दिया गया है। प्रशासन की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है, अब पुलिस मूर्तियों के विसर्जन होने का इंतजार कर रही है। इसके बाद प्रशासन की मदद से कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

जमीन का कारोबार करता है सुधीर

जानकारी के मुताबिक, अपराध से राजनीति की दुनिया में कदम रखकर ब्लॉक प्रमुख बना माफिया सुधीर सिंह जमीन का कारोबार करता है। बीते दिनों माफिया को जेल भिजवाने के साथ ही पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके तहत उसकी 14 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया था। पुलिस ने सितंबर 2022 में दो बार में माफिया के शाहपुर इलाके में आवास समेत अन्य जगहों में स्थित संपत्ति को जब्त किया था।

400 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति

अंडरग्राउंड क्राइम की जड़े तलाशने में जुटी पुलिस को माफिया सुधीर सिंह की 400 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का पता चला। जांच में पता चला कि माफिया ने करोड़ों की संपत्ति को हड़पने के लिए दानपत्र का इस्तेमाल किया है। इसके बाद पुलिस ने इसी सूची तैयार कर जब्तीकरण के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। डीएम के आदेश पर रविवार को 100 करोड़ पांच लाख रुपए की संपत्ति को जब्त किया। तीन सौ करोड़ की संपत्ति को और जब्त करना है। इसके लिए सोमवार को कार्रवाई होनी थी, लेकिन पता चला कि माफिया की जिस जमीन को जब्त करना है, उस पर मूर्तियां स्थापित हैं, इस वजह से फिलहाल कार्रवाई को टाल दिया गया है। वही एनडीपीएस एक्ट की आरोपी वंदना का भी मकान दशहरा के बाद जब्त होगा।