GORAKHPUR:

राजघाट इलाके के अमरूद बगीया में बुधवार की सुबह प्लास्टिक के बोरे में भर कर महिला की फेंकी लाश मिली। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। स्थानीय लोग हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।

एक पुरुष के साथ रह रही थी महिला

स्थानीय लोगों ने राजघाट के ट्रांसपोर्ट नगर से थोड़ी दूरी पर स्थित अघोर पीठ के पास अमरूद बगीया में सुबह सफेद प्लास्टिक के बोरे में कुछ भारी भरकम सामान भर कर फेंका देखा। वह पास पहुंच कर बोरे को खोल कर देखे तो चकित रह गए। बोरे में एक 40 वर्ष की महिला की लाश पड़ी थी। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी जुट गए। इस बीच इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे से शव को बाहर निकाला। महिला के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। पुलिस आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक महिला अघोर पीठ के पास कई महीनें से एक पुरुष के साथ रह रही थी। उस पुरुष की भी 25 दिन पहले मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग आए शव लेकर चले गए। उसके बाद महिला अकेले ही रह रही थी। राजघाट इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला कहा की रहने वाली थी, उसका क्या नाम था, उसके साथ रहने वाला पुरुष कौन था। इसका पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।