- नेताओं के संरक्षण ने बढ़ाया हौसला

- दरोगा से दोस्ती का खूब उठा रहा लाभ

द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र: भीटीतिवारी में फायरिंग का आरोपी डिस्को पुलिस पर भारी पड़ा। खादी और खाकी से संबंधों में एक बार फिर वह चकमा देने में कामयाब रहा। श्यामदेउरवा के एसओ की मदद से डिस्को ने सरेंडर कर दिया। पीपीगंज पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

दबंगई के आगे बेबस पुलिस

हिस्ट्रीशीटर डिस्को उर्फ धीरेंद्र मोहन के आगे पुलिस बेबस है। असलहा तस्करी से चर्चा में आया डिस्को लगातार पुलिस को चुनौती दे रहा है। पुलिस हर बार उस पर शिकंजा कसने में नाकाम हो रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ खाकी और खादी वाले उसकी खुलकर मदद कर रहे हैं। इसलिए वह भागकर श्यामदेउरवा पहुंच गया। एक पूर्व मंत्री के नाम पर डिस्को ने अफसरों के बीच अपनी पैठ बनाई है।

कुत्ता भौंकने का विरोध करने पर दागी थी गोली

थर्सडे नाइट सहजनवां एरिया के नउसा का प्रशीत अपने मित्र ब्रजेश के साथ बहन के घर भीटीतिवारी गया था। रात में करीब आठ बजे दोनों लौट रहे थे। डिस्को तिवारी के घर के सामने कुत्ता भौंकने लगा। युवकों ने कुत्ते को डांटा तो डिस्को तिवारी के पट्टीदार भिड़ गए। सूचना पाकर पहुंचे डिस्को तिवारी ने असलहे से गोलियां दागी। करीब डेढ़ दर्जन राउंड गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने डिस्को की तलाश शुरू कर दी। भागकर वह श्यामदेउरवा पहुंच गया।

फायरिंग करके दहशत फैलाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिस्को तिवारी के मददगारों पर भी शिकंजा कसेगा।

ब्रजेश सिंह, एसपी ग्रामीण