- दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अपडेट्स ऑन रेडियो सिटी पर डॉ। बीके सुमन देंगे सुझाव

GORAKHPUR:

कोरोना के केस दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में घबराने के बजाय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना बेहद जरूरी है। तभी बढ़ते केसेज की रोकथाम की जा सकती है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोगी अपनी दवाएं नियमित समय से सेवन करते रहें। अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें। इसके लिए डॉक्टर से टेलीमेडिसिन का हेल्प ले सकते हैं। यह जानकारी दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अपडेट्स के ऑन रेडियो सिटी पर डॉ। बीके सुमन ने दी। इस प्रोग्राम का टेलीकॉस्ट सुबह 10 बजे रेडियो सिटी 91.9 एफएम पर होगा। जिसे सुनना आप बिल्कुल भी न भूलें। डॉ। बीके सुमन बताते हैं कि बेवजह घर से निकलना ठीक नहीं है। अगर आप कोविड पॉजिटिव हैं तो घर में परिवार के सदस्यों से दूरी बनाते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। सेपरेट टायलेट बाथरूम के साथ-साथ हैंड सेनिटाईजेशन या साबुन से हाथ साफ करते रहें। साथ ही चेहरे पर फेस मास्क हमेशा लगाएं रखें। 1 से 2 मीटर की दूरी जरूरी है। अनावश्यक रूप से गेट, रेलिंग दीवाल, कुर्सी को छूने और सटने से परहेज करें। कोरोना से बचने का मुख्य हथियार हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता होती है। सुबह योगा, प्राणायम जरूर करें। समुचित आहार, गरम पानी का सेवन ,समय से खाना खाने, नियमित 6 से 7 घंटे सोने आधे घंटे योगा और व्यायाम करना इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है।