गोरखपुर (ब्यूरो).मंगलवार रात को लगातार बारिश होने से बुधवार सुबह लोग ठिठुर उठे। घरों में पंखे तक लोगों ने बंद कर दिए। बुजुर्गों और बच्चों को कंबल ओढऩा पड़ा। लोगों ने बताया कि जैसे सर्दी का मौसम शुरू हो गया हो। सुबह तापमान करीब 27 डिग्री हो गया था।

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग से जुड़े लोगों की मानें तो गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्शियस और अधिकतम 24 रहा। गुरुवार को तापमान एक डिग्री और घटने के आसार हैं। शुक्रवार को बारिश के आसार हैं हालांकि तापमान के बरकरार रहने की संभावना है।

लहलहाने लगी धान की फसल

बुधवार अच्छी बारिश से धान की फसल फिर से लहलहाने लगी है। इससे किसानों के चेहरे पर फिर चमक देखी जा रही है। कृषि विभाग के जानकारों का मानना है कि धान समेत हर फसल के लिए यह बारिश लाभकारी है।

गुरुवार और शुक्रवार को भी अच्छी बारिश के आसार हैं। बारिश से सर्दी के मौसम आने का भी अहसास हो रहा है।

-जेपी गुप्ता, मौसम विज्ञानी