गोरखपुर (ब्यूरो).इलेक्ट्रिक बसों समेत गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से संचालित सिटी बसों के लिए स्टॉपेज तो निर्धारित है लेकिन इन स्टॉपेज पर पैसेंजर्स के शेडो की व्यवस्था ना होने के कारण यात्री परेशान रहते हैं। ऐसे में नगर निगम 40 स्थानों पर यात्री शेल्टर बनाने की निर्णय लिया है। हालांकि इलेक्ट्रिक बस संचालक प्रबंधन ने अपनी ओर से लिस्ट नगर निगम को सौंप दी है।

मिलेगी बसों की पूरी जानकारी

- इन नए यात्री शेल्टर को नगर निगम की ओर से तैयार किया जाएगा

- निगम इन शेल्टर को अपनी कमाई के हिसाब से तैयार करेगा।

-बस शेल्टर में इसमें डिजीटल विज्ञापन बोर्ड लगाए जाएंगे।

-बस शेल्टर में बसों की जानकारी के लिए डिस्पले बोर्ड भी लगाया जाएगा।

-जिससे बस के आने के समय और जाने के समय की जानकारी पैसेंजर्स को उपलब्ध होगी।

- बस शेल्टर में मोबाइल चार्जर बोर्ड तक की सुविधा पैसेंजर्स को मिलेगी।

- शेल्टर में बैठने के लिए कुर्सियों से लेकर लाइट तक सुविधा रहेगी।

शहर में स्टॉपेज चिन्हित कर लिए गए है। यात्री शेल्टर के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जा चुका है। जल्द ही यात्री शेल्टर बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

- पीके तिवारी, आरएम सिटी ट्रांसपोर्टर