GORAKHPUR: रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने पैसेंजर्स की सुविधा के लिए कई ट्रेंस में अस्थाई तौर पर एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला किया है। इसमें से कुछ गाडि़यों में मार्च तक तो कुछ में अप्रैल तक कोच लगाए जाएंगे। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अलग-अलग गाडि़यों में कोच लगाने के लिए अलग-अलग डेट तय की गई है।

इन गाडि़यों में एक्स्ट्रा कोच -

- 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 24 नवंबर से 31 मार्च तक गोरखपुर से स्लीपर के तीन एक्स्ट्रा कोच।

- 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में 24 नवंबर से 01 अप्रैल तक पनवेल से स्लीपर के तीन एक्स्ट्रा कोच।

- 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 04 दिसम्बर से 25 मार्च तक गोरखपुर से स्लीपर के तीन एक्स्ट्रा कोच।

- 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 06 दिसम्बर से 27 मार्च तक बांद्रा टर्मिनस से स्लीपर के तीन एक्स्ट्रा कोच।

- 15063 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में 02 दिसम्बर से 30 मार्च तक गोरखपुर से स्लीपर के तीन एक्स्ट्रा कोच।

- 15064 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस में 03 दिसम्बर से 31 मार्च तक एलटीटी से स्लीपर के तीन एक्स्ट्रा कोच।

- 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस में 25 नवंबर से 30 मार्च तक छपरा से स्लीपर के तीन एक्स्ट्रा कोच।

- 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस में 25 नवंबर से 30 मार्च तक मथुरा से स्लीपर के तीन एक्स्ट्रा कोच।

- 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस में 25 नवंबर से 31 मार्च तक कोलकाता से एसी थ्री का एक कोच।

- 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में 24 नवंबर से 31 मार्च तक गोरखपुर से एसी थ्री का एक कोच।

- 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस में 27 नवंबर से 01 अप्रैल तक कोलकाता से एसी थ्री का एक कोच।

- 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में 27 नवंबर से 28 मार्च तक गोरखपुर से एसी थ्री का एक कोच ।

- 15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस में 29 नवंबर से 27 मार्च तक कोलकाता से एसी थ्री का एक कोच ।

- 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में 28 नवंबर से 26 मार्च तक गोरखपुर से एसी थ्री का एक कोच ।

- 15017 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस में 29 नवंबर से 02 अप्रैल तक एलटीटी से एसी थ्री का एक कोच ।

- 15018 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में 27 नवंबर से 31 मार्च तक एसी थ्री का एक कोच।