गोरखपुर (सैयद सायम रऊफ): जहां कांग्रेस ने चार सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, सपा ने भी तीन विधानसभाओं से महिलाओं पर भरोसा जताया है। बसपा ने भी तीन महिला उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। जबकि बीजेपी ने इस बार किसी भी सीट पर महिला कैंडिडेट को मौका नहीं दिया है। पिछली बार चौरीचौरा से बीजेपी के टिकट पर संगीता यादव सदन तक पहुंची थीं। 2002 से 2017 तक हुए चुनावों की बात करें तो इन चार चुनावों में 36 विधानसभाओं से सिर्फ तीन महिला ही सदन तक पहुंचने में कामयाब रहीं हैं।

दो बार चौरीचौरा ने दिया महिला विधायक

2002 से अब तक सिर्फ तीन महिला ही सदन तक पहुंचने में कामयाब रही हैं। इसमें भी सिर्फ चौरीचौरा ने दो बार महिला विधायकों पर भरोसा दिखा है। 2002 में जहां परिसीमन से पहले विधानसभा मुंडेरवा बाजार से शारदा देवी सपा के टिकट पर विधायक बनने में कामयाब हुईं थीं। वहीं, 2017 में भी चौरीचौरा से बीजेपी के टिकट पर संगीता यादव विधायक बनीं। 2012 की बात करें तो इस दौरान भी सपा के टिकट पर पिपराइच से राजमति निषाद जीत हासिल करने में कामयाब हुईं थी। हालांकि, 2007 में किसी भी सीट पर महिलाओं की दाल नहीं गल पाई और इस दौरान कोई भी महिला कैंडिडेट पहली या दूसरी पोजीशन पाने में कामयाब नहीं हुई।

सेकेंड पोजीशन पर रही महिलाएं

एक तरफ जहां गोरखपुर की नौ विधानसभाओं में जनता ने तीन महिलाओं को सदन तक पहुंचाया है। वहीं, इस पीरियड में कई ऐसे मौके भी आए हैं। जब महिलाएं विनिंग कैंडिडेट से फाइट में रही हैं। 2017 में ही कैंपियरगंज से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी चिंता यादव ने दूसरी पोजीशन हासिल की थी। 2012 में महिलाएं नौ में से चार विधानसभा सीटों पर दमदारी से लड़ी थीं, जिसमें पिपराइच से सपा कैंडिडेट राजकुमारी देवी को जीत हासिल हुई थी। जबकि बांसगांव से सपा की शारदा देवी, गोरखपुर शहर से सपा की ही राजकुमारी देवी और कैंपियरगंज से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ी चिंता यादव को दूसरी पोजीशन हासिल हुई थी।

इस बार यह महिलाएं मैदान में

- गोरखपुर सदर से सपा के टिकट पर शुभावती शुक्ला।

- गोरखपुर सदर से निर्दल सीमा।

- कैंपियरगंज पर सपा के टिकट पर काजल निषाद।

- खजनी में सपा के टिकट पर रूपावती।

- खजनी में कांग्रेस के टिकट पर रजनी।

- खजनी से बहुजन मुक्ति पार्टी से अनीता।

- बांसगांव में कांग्रेस के टिकट पर पूनम आजाद।

- चिल्लूपार में कांग्रेस के टिकट पर सोनिया शुक्ला।

- सहजनवां में बीएसपी के टिकट पर अंजू सिंह।

- गोरखपुर ग्रामीण से भारतीय अपना समाज पार्टी से पूनम सिंह।

- पिपराइच से कांग्रेस के टिकट पर सुमन।

गोरखपुर की विधानसभाओं में महिलाओं का हाल -

2002

163 बांसगांव

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - सदल प्रसाद, बीएसपी

रनर - संत प्रसाद, बीजेपी

164 धुरियापार -

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - जय प्रकाश यादव, बीएसपी

रनर - राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह, एनएलपी

165 चिल्लूपार -

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - हरिशंकर तिवारी, अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस

रनर - श्याम लाल, बीएसपी

166 कौड़ीराम -

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - रामभुआल, बीएसपी

रनर - अंबिका, एसपी

167 मुंडेरा बाजार

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - शारदा देवी, एसपी

रनर - माधो पासवान, बीएसपी

168 पिपराइच

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - जितेंद्र प्रसाद जायसवाल, निर्दल

रनर - दीपक कुमार अग्रवाल, अखिल भारतीय हिंदु महासभा

169 गोरखपुर

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - डॉ। राधा मोहन दास अग्रवाल, अखिल भारतीय हिंदु महासभा

रनर - प्रमोद टेकड़ीवाल, एसपी

170 मानीराम

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - कमलेश कुमार, एसपी

रनर - शंभू शरण सिंह, बीजेपी

171 सहजनवां

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - देव नारायण उर्फ जीएम सिंह, बीएसपी

रनर - यशपाल रावत, एसपी

2007

163 बांसगांव

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर -सदल प्रसाद, बीएसपी

रनर - संत प्रसाद, बीजेपी

164 धुरियापार -

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह, एसपी

रनर - लाल अमीन खान, बीएसपी

165 चिल्लूपार

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - राजेश त्रिपाठी, बीएसपी

रनर - हरिशंकर तिवारी, अखिल भारतीय लोकतांत्रिक कांग्रेस

166 कौड़ीराम -

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - अंबिका, बीएसपी

रनर - रामभुआल, एसपी

167 मुंडेरा बाजार

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - माधो प्रसाद, कांग्रेस

रनर - हरिलाल, बीएसपी

168 पिपराइच

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - जमुना निषाद, बीएसपी

रनर - जितेंद्र जायसवाल, निर्दल

169 गोरखपुर

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - डॉ। राधा मोहन दास अग्रवाल, बीजेपी

रनर - भानु प्रकाश मिश्रा, एसपी

170 मानीराम

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - विजय बहादुर यादव, बीजेपी

रनर - कमलेश पासवान, एसपी

171 सहजनवा

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - यशपाल रावत, निर्दल

रनर - देव नारायण उर्फ जीएम सिंह, बीएसपी

2012

320 कैंपियरगंज -

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - फतेह बहादुर सिंह, एनसीपी

रनर - चिंता यादव, एसपी

321 पिपराइच -

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - राजमती, एसपी

रनर - जितेंद्र, बीएसपी

322 गोरखपुर शहर

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - राधा मोहनदास अग्रवाल, बीजेपी

रनर - राजकुमारी देवी, एसपी

323 गोरखपुर ग्रामीण

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - विजय बहादुर यादव, बीजेपी

रनर - जफर अमीन डक्कू, एसपी

324 सहजनवा

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - राजेंद्र, बीएसपी

रनर - अश्वनी, बीजेपी

325 खजनी

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - संत प्रसाद, बीजेपी

रनर - रामसुमझ, बीएसपी

326 चौरीचौरा

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - जय प्रकाश, बीएसपी

रनर - अनूप कुमार पांडेय, एसपी

327 बांसगांव

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - डॉ। विजय कुमार, बीजेपी

रनर - शारदा देवी, एसपी

328 चिल्लूपार

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - राजेश त्रिपाठी, बीएसपी

रनर - सीपी चंद, एसपी

2017

320 कैंपियरगंज -

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - फतेह बहादुर सिंह, बीजेपी

रनर - चिंता यादव, कांग्रेस

321 पिपराइच -

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - महेंद्र पाल सिंह, बीजेपी

रनर - आफताब आलम, बीएसपी

322 गोरखपुर शहर

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - राधा मोहनदास अग्रवाल, बीजेपी

रनर - राणा राहुल सिंह, कांग्रेस

323 गोरखपुर ग्रामीण

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - विपिन सिंह, बीजेपी

रनर - विजय बहादुर यादव, एसपी

324 सहजनवा

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - शीतल पांडेय, बीजेपी

रनर - यशपाल सिंह रावत, एसपी

325 खजनी

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - संत प्रसाद, बीजेपी

रनर - राजकुमार, बीएसपी

326 चौरीचौरा

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - संगीता यादव, बीजेपी

रनर - मनुरोजन यादव, एसपी

327 बांसगांव

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - विमलेश पासवान, बीजेपी

रनर - धर्मेेंद्र कुमार, बीएसपी

328 चिल्लूपार

स्टेटस कैंडिडेट पार्टी

विनर - विनय शंकर त्रिपाठी, बीएसपी

रनर - राजेश त्रिपाठी, बीजेपी