गोरखपुर (ब्यूरो)। जानकारी के अनुसार खोराबार एरिया की एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर का बचा खाना गाय को खिलाने गई थी। इसी बीच गांव के पांच लड़कों ने उसे पकड़ लिया और पास के एक खाली मकान में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन घटना की सूचना पुलिस को दी। शनिवार को एएसपी मानुष पारिख ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर, पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। बाद में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई भी थाने पहुंचे। पुलिस ने एक बालिग नीरज समेत पांच पर केस दर्ज किया।

दादी के साथ थी अकेली

पुलिस ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मेडिकल के बाद किशोरी का 161 और 164 का बयान दर्ज कराएगी। पुलिस फरार आरोपी नीरज की तलाश में जुटी है। घटना की रात किशोरी के भाई और मां रिश्तेदारी में फरेंदा गए थे। किशोरी अपनी बूढ़ी दादी के साथ घर पर अकेली थी। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया है जो पुलिस को मिला है।

मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एक आरोपी फरार चल रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी