गोरखपुर (ब्यूरो).खोराबार में जीडीए ने सात लाख 27 हजार 186 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया है। 27.82 परसेंट हिस्सा सड़क व पार्किंग के लिए होगा। 15 परसेंट भूखंड पार्क एवं खुले क्षेत्र के लिए आरक्षित होगा। पांच परसेंट वाणिज्यिक भूखंड का प्रावधान है। 10 परसेंट भूमि सार्वजनिक होगी। 2.90 परसेंट भूमि पर लोगों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खोराबार में 39.28 परसेंट क्षेत्रफल पर आवासीय योजना लांच की जाएगी। इसी में पीएम आवास के लिए भी स्थान मुहैया कराया जाएगा।

इस क्षेत्र के होंगे इतने भूखंड

ईब्डल्यू भूखंडों की संख्या 128 होगी इसी तरह एलआइजी भूखंड की संख्या 120 निर्धारित की गई है। विभिन्न आकार के 622 एमआइजी भूखंड व 132 एचआइजी भूखंड विकसित किए जाएंगे। ग्रुप हाउसिंग के लिए नौ भूखंड आवंटित किए जाएंगे। बिल्डर यहां अलग-अलग आकार के तीन हजार फ्लैट बनाएंगे। करीब 13 बड़े अस्पतालों का भी प्रावधान किया गया है।

खोराबार में आवासीय योजना लांच करने की तैयारी जोरों पर है। जीडीए द्वारा मानबेला की तर्ज पर जरूरतमंद लोगों के लिए पीएम आवासों का निर्माण भी किया जाएगा।

प्रेमरंजन सिंह, जीडीए वीसी