- कई स्पॉट्स पर स्टूडेंट्स, टीचर्स, व्यापारियों ने ली शपथ

- आई नेक्स्ट की मुहिम में शामिल हुए गोरखपुराइट्स

GORAKHPUR: शहर में गंदगी के अंबार, सड़कों पर बेवजह बहता पानी, बेतरतीब पार्किंग और सिविक सेंस की कमी, यह कुछ ऐसी बुनियादी गलतियां थीं, जो आज के एडवांस और वेलएजुकेटेड लोग भी करने से नहीं हिचकिचाते। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने इन रोजमर्रा की गलतियों से अपने रीडर्स को रूबरू कराया। यह मुहिम रंग भी लाई और हमारे साथ लोगों की टीम भी जुड़ने लगी। बुधवार को शहर के कई स्पॉट्स पर स्टूडेंट्स, टीचर्स, व्यापारियों ने शपथ ली और आगे से ऐसी गलतियां न करने और अगर कोई करता हुआ मिले, उसे रोकने की शपथ ली।

जाने-अनजाने में हम कई ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिससे दूसरों को तकलीफ पहुंचती है। आइंदा से हम कोशिश करेंगे कि कम से कम गलतियां हों, जिससे लोगों को कम प्रॉब्लम हो।

- डॉ। अंबिका तिवारी

कई बार जल्दबाजी में हम गाडि़यां सड़कों पर खड़ी कर शॉपिंग करने लगे हैं। मगर उस वक्त यह ख्याल नहीं आता कि हम जो कर रहे हैं, वह गलत है। आगे से इस पर ध्यान देंगे और लोगों को ऐसा करने पर टोकेंगे भी।

- डॉ। विमलेश कुमार मिश्रा

दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की यह मुहिम काफी अच्छी है। इसमें सभी को पहल करनी चाहिए। हम एक कदम बढ़ाएंगे, तो खुद ब खुद गलतियां नहीं होंगी, जिससे दूसरे परेशान भी नहीं होंगे।

- डॉ। शरद मिश्रा

आई नेक्स्ट का यह प्रयास काफी सराहनीय है। यह तो सच है कि हम और हमारे जानने वाले अक्सर छोटी-छोटी गलतियां कर जाते हैं, जिससे आम आदमी परेशान होता है। ऐसा नहीं करना चाहिए।

- डॉ। सुशील राय

ट्रैफिक रूल्स की किसी को भी परवाह नहीं है। मगर नो एंट्री या रांग साइड जाकर हम दूसरों की परेशानी तो बढ़ाते ही हैं, कई बार हम खुद अपनी गलती की वजह से फंस जाते हैं। यह बुरी आदत हमें छोड़नी होगी।

- प्रो। वीपी सिंह

पानी बर्बाद करने के लिए सभी दोषी हैं। हम बेवजह इतना पानी गिरा देते हैं, जिससे कई लोगों की प्यास बुझ सकती है। हमें ऐसे लोगों के बारे में सोचना चाहिए, जो पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं, लेकिन उन्हें पानी नसीब नहीं हो रहा है।

- राजेश नेभानी