गोरखपुर (ब्यूरो)। गोरखपुर-महाराजगंज जिला में महिला मतदाताओं ने जहां 97.97 परसेंट मतदान किया। वहीं, 97.78 परसेंट पुरुषों ने वोटिंग राइट्स में अपनी भागीदारी निभाई। नगर निगम कार्यालय में बनाए गए बूथ पर वोटिंग करने पहुंचे सीएम योगी ने कहा, 40 साल बाद सत्ताधारी दल को विधान परिषद में बहुमत मिलेगा।

33 पोलिंग बूथ पर हुई वोटिंग

गोरखपुर-महाराजगंज जिले में कुल 33 मतदान केंद्रों पर वोट पडऩे थे। गोरखपुर जिले में 21 व महराजगंज जिले में 12 मतदान केंद्र थे। इन सभी जगहों पर जहां कुल 5482 मतदाताओं में 5365 मतदाताओं ने अपना मताधिकार किया। वार्ड नंबर-18 की पार्षद सरोज निषाद ने बताया कि वह एमएलसी चुनाव में अपने वोटिंग राइट्स के लिए सुबह ही नगर निगम में बनाए गए बूथ पर पहुंच गई थीं। बाकी वार्ड के महिला पार्षद संग मिलकर उन्होंने वोट डाला।

गोरखपुर जिले में हुए एमएलसी चुनाव

कुल मतदान केंद्र - 21

पुरुष मतदाताओं की संख्या - 1813

महिला मतदाताओं की संख्या - 1439

कुल मतदाताओं की संख्या - 3252

शाम 4 बजे तक कुल पुरुषों ने किया मतदान - 1778

शाम 4 बजे तक कुल महिलाओं ने किया मतदान - 1412

शाम 4 बजे तक कुल मतदान - 3190

कुल पुरुष मतदाता प्रतिशत - 98.07

कुल महिला मतदाता प्रतिशत - 98.12

ओवर ऑल मतदान - 98.09 परसेंट

महाराजगंज जिले में हुए एमएलसी चुनाव

कुल मतदान केंद्र - 12

पुरुष मतदाताओं की संख्या - 1252

महिला मतदाताओं की संख्या - 978

कुल मतदाताओं की संख्या - 2230

शाम 4 बजे तक कुल पुरुषों ने किया मतदान - 1219

शाम 4 बजे तक कुल महिलाओं ने किया मतदान - 956

शाम 4 बजे तक कुल मतदान - 2175

कुल पुरुष मतदाता प्रतिशत - 97.36

कुल महिला मतदाता प्रतिशत - 97.76

ओवर ऑल मतदान - 97.53 परसेंट

गोरखपुर-महाराजगंज में हुए एमएलसी चुनाव का महायोग

कुल मतदान केंद्र - 33

पुरुष मतदाताओं की संख्या - 3065

महिला मतदाताओं की संख्या - 2417

कुल मतदाताओं की संख्या - 5482

शाम 4 बजे तक कुल पुरुषों ने किया मतदान - 2997

शाम 4 बजे तक कुल महिलाओं ने किया मतदान - 2368

शाम 4 बजे तक कुल मतदान - 5365

कुल पुरुष मतदाता प्रतिशत - 97.78

कुल महिला मतदाता प्रतिशत - 97.97

ओवर ऑल मतदान - 97.87 प्रतिशत

वर्जन

गोरखपुर-महाराजगंज विधानपरिषद चुनाव सकुशल संपन्न हुए। महिलाओं ने भागीदारी ठीक-ठाक निभाई है। कुल 97.87 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विजय किरण आनंद, डीएम गोरखपुर