गोरखपुर (ब्यूरो)।इस बात की पुष्टि गोरखपुर महोत्सव के आयोजन समिति के नोडल अधिकारी व जीडीए वीसी महेंद्र सिंह तंवर ने की। शेड्यूल के तहत भारतीय लोक संगीत से प्रभावित पॉप-रॉक गायक कैलाश खेर बुधवार को सुरमयी शाम को सजाएंगे।

200 से ज्यादा कलाकार करेंगे पार्टिसिपेट

कमिश्नर आफिस के सभागार में नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, गीडा सीईओ पवन अग्रवाल, सीडीओ संजय मीणा व एसपी सिटी कृष्णा विश्नोई ने बताया, गोरखपुर महोत्सव की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैैं। कुल 200 से ज्यादा कलाकार पार्टिसिपेट कर रहे हैैं। इनमें 180 कलाकार स्थानीय व 10 कलाकर यूपी से हैैं। जबकि 10 कलाकार यूपी से बाहर के हैैं। बुधवार से पहली बार गोरखपुर में तीन दिनों बॉलीावुड सितारों से महफिल सजेगी। बॉलीवुड नाइट में पहले दिन सिंगर कैलाश खेर महोत्सव के मंच को अपने सुरों से सजाएंगे। आखिरी दिन 13 जनवरी को समापन पर सोनू निगम के गीतों पर गोरखपुराइट्स झूमेंगे। नोडल अधिकारी ने बताया कि बॉलीवुड नाइट में गायकों की लिस्ट में महोत्सव समिति ने दो और नाम जोड़ दिए हैं। इन कलाकारों की प्रस्तुति की तारीख और समय भी तय कर दिया गया है। सिंगर अमन त्रिखा और असित त्रिपाठी गोरखपुराइट्स के बीच समां बांधेंगेे। अमन त्रिखा के गीतों को सुनने का अवसर महोत्सव के पहले दिन 11 जनवरी को कैलाश खेर की प्रस्तुति से पहले मिलेगा।

टैलेेंट हंट में दिखाएंगे दम

जीडीए वीसी ने बताया, 12 जनवरी की दोपहर में टैलेंट हंट के तहत चयनित कलाकारों की तरफ से गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उसके बाद स्थानीय स्तर पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शाम को सुगम सिंह शेखावत के माध्यम से बनटांगिया के ग्रामीणों द्वारा फैशन शो प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बाद बालीवुड नाइट के तहत असित त्रिपाठी और भोजपुरी नाइट के तहत पदमश्री मालिनी अवस्थी अपनी प्रस्तुती देंगी। इसके बाद रात्रि में राष्ट्रीय स्तर कवियों के कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। वहीं 13 जनवरी को गोरखपुर महोत्सव का सीएम योगी आदित्यनाथ समापन करेंगे। इस दौरान सम्मान समारोह, महोत्सव स्मारिका विमोचन, सुपर स्टार रवि किशन द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। अग्निहोत्री बंधुओं द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। रात के वक्त बालीवुड नाइट में सोनू निगम अपनी प्रस्तुति देंगे।

महोत्सव में क्या होगा खास

- 11-13 जनवरी तक प्रतिदिन शाम को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नाट्य, थियेटर समूह द्वारा राम प्रसाद बिस्मिल, गूंज उठी, शहनाई, युवा दिवस, आजादी का सफर, मायाराम की माया, नौटंकी नाटक।

- 11 से 17 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में शिल्प प्रदर्शनी, कृषि प्रदर्शनी, उद्यान प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी, मंडलीय सरस मेला, पुस्तक मेला आदि।

- 11-13 जनवरी तक यूथ पॉवर एसोसिएशन व प्रेम पराया की तरफ से महोत्सव स्थल पर स्वच्छता, पर्यावरण, कोविड 19 पर नुक्कड़ नाटक।

- 11-13 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में काशी विश्वनाथ डमरू दल द्वारा डमरू वादन एवं खजान सिंह नगाड़ा दल द्वारा वादन प्रस्तुति।

- 11-13 जनवरी तक गुरु गोरखनाथ जी के जीवन पर सचल प्रदर्शनी व स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी।

- 15-17 जनवरी तक चंपा देवी पार्क में छोटे मंच पर स्थानीय कलाकर को प्रोत्साहित करने के लिए उद्देश्य कार्यक्रम का आयोजन।

- खेल पर्यटन के विकास के उद्देश्य से महोत्सव अवधि में खेलकूद का आयोजन।

11 जनवरी

उद्घाटन समारोह - सुबह 11 बजे से

नेहा बनर्जी (क्लासिकल डांस) - सुबह 11 बजे

सबरंग - दोपहर 2.30 बजे से

अमन त्रिखा (बालीवुड नाइट) - शाम 6 बजे

कैलाश खेर (बालीवुड नाइट) - रात 7 बजे से

12 जनवरी

टैलेट हंट (गायन, डांस) - सुबह 11 बजे से

लोकरंग - दोपहर 1.30 बजे

असित त्रिपाठी (बालीवुड नाइट) - शाम 6 बजे से

पदम्श्री मालिनी अवस्थी (भोजपुरी नाइट) - 7.30 बजे से

13 जनवरी

स्कूल काम्प्टीशन (गायन, डांस) - सुबह 10 बजे से

लोकरंग - दोपहर 12 बजे से

अग्निहोत्री बंधू (भजन संध्या) - दोपहर 3 बजे से

सोनू निगम (बालीवुड नाइट) - रात 7 बजे से

11-17 जनवरी तक

- शिल्प प्रदर्शनी

- व्यापार प्रदर्शनी

- पुस्तक प्रदर्शनी

- कृषि प्रदर्शनी

- फूड जोन

- विज्ञान प्रदर्शनी