- शहर के अलग-अलग वार्ड में मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए होगा छिड़काव

GORAKHPUR: कम्युनिकेबल डिजीज के स्प्रेड को रोकने के लिए दस्तक अभियान की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को शहर के कई एरियाज में अभियान के तहत फॉगिंग और सेनिटाइजेशन का वर्क शुरू किया गया। नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ। मुकेश रस्तोगी की अगुवाई में टीम ने वा‌र्ड्स में सेनिटाइजेशन के साथ ही चूने का छिड़काव कराया। नालियां भी साफ कराई गई, ताकि मच्छर न पनपे और लोगों को बीमारी बांटने वाले अहम वेक्टर्स ही खत्म हो जाएं। यह अभियान पूरे माह यूं ही चलता रहेगा।

कई टीम्स साथ कर रही वर्क

दस्तक अभियान में हेल्थ और नगर निगम के अलावा कई और टीम्स साथ मिलकर काम कर रही हैं। इस बार अभियान में फिजिकल डिस्टेंसिंग, हाथों की सफाई और मास्क पर खास ध्यान है। चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, आईसीडीएस, ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम/ शहरी विकास, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, सूचना विभाग, संस्कृति विभाग व चिकित्सा व शिक्षा विभाग भी साथ में वर्क कर रहे थे।