गोरखपुर (ब्यूरो)।लोकसभा अध्यक्ष इस दौरान बीते सात दिन से चल रही प्रतियोगिताओं को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम में कुल 800 विद्याथियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा सीएम का प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को सुनने को मिलेगा। मुख्य महोत्सव के आयोजन से एक दिन पूर्व शुक्रवार को सभी विजेताओं की घोषणा भी कर दी गई। उन छह स्वर्ण पदकों के विजेताओं के नाम भी घोषित कर दिए गए, मुख्य महोत्सव में सम्मानित किया जाना है। इधर, सीएम योगी शुक्रवार शाम गोरखपुर पहुंच गए हैं। शुक्रवार देर रात लोकसभा अध्यक्ष के पहुंचने की संभावना चल रही थी।

एमपी सीनियर सेकंड्री स्कूल को मिला पहला पुरस्कार

शोभा यात्रा में श्रेष्ठ अनुशासन एवं पथ संचलन के पुरस्कारों की भी घोषणा की गई। शोभा यात्रा का पहला पुरस्कार महाराणा प्रताप सीनियर सेकण्ड्री स्कूल मंगला देवी मंदिर को, दूसरा पुरस्कार गुरु श्रीगोरक्षनाथ इंस्टीट््यूट आफ मेडिकल साइन्स और तीसरा पुरस्कार दिग्विजयनाथ को दिया जाएगा। प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए महाराणा प्रताप महिला पीजी कालेज रामदत्तपुर और महाराणा प्रताप इंटर कालेज को चुना गया। इसके अलावा अन्य 12 प्रमुख पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें महाराणा भगवत ङ्क्षसह स्मृति पुरस्कार, डॉ। हरिप्रसाद शाही स्मृति पुरस्कार, डा। तेज प्रताप शाही स्मृति पुरस्कार, लक्ष्मीशंकर वर्मा स्मृति पुरस्कार, स्व। चौधरी विनोद कुमार स्मृति पुरस्कार, चंडी प्रसाद ङ्क्षसह स्मृति पुरस्कार, स्व। राम नरेश स्मृति पुरस्कार आदि शामिल हैं। समारोह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पं। बब्बन मिश्र स्मृति पुरस्कार को छात्र रवि राय को चुना गया।

मुख्य समारोह से पहले सम्पन्न हुई विविध प्रतियोगिताएं

संस्थापक सप्ताह समारोह के तहत आयोजित हो रही प्रतियोगिताओं के क्रम में शुक्रवार को ङ्क्षहदी भाषण, बास्केटबाल प्रतियोगिता बालक वर्ग, वालीबाल प्रतियोगिता बालिका वर्ग, संगीत गायन और श्रीरामचरित मानस व विशेष स्वर्ण पदक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिताओं के परिणाम भी देर रात घोषित कर दिए गए। वालीबाल प्रतियोगिता बालक वर्ग में दिग्विजयनाथ पीजी कालेज की टीम विजेता घोषित हुई। वालीबाल प्रतियोगिता बालिका वर्ग में महाराणा प्रताप बालिका इंटर कालेज विजयी घोषित हुआ। बास्केटबाल बालक वर्ग प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप इंटर कालेज विजेता बना।

इन्हें मिलेगा स्वर्ण पदक

गुरु गोरक्षनाथ स्वर्ण पदक : महाराणा प्रताप कन्या इंटर कालेज रामदत्तपुर (श्रेष्ठतम संस्था)

योगिराज बाबा ब्रह्मनाथ स्वर्ण पदक : विजय कुमार मिश्र (श्रेष्ठतम कर्मचारी)

योगिराज बाबा गंभीरनाथ स्वर्ण पदक : मन्नू लाल वर्मा (श्रेष्ठतम शिक्षक)

ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक : शुभम मिश्र (स्नातकोत्तर का श्रेष्ठतम विद्यार्थी)

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक : नीरज निषाद (स्नातक का श्रेष्ठतम विद्यार्थी)

महाराणा मेवाड़ स्वर्ण पदक : उदय प्रताप ङ्क्षसह (माध्यमिक वर्ग का श्रेष्ठतम विद्यार्थी)