गोरखपुर (ब्यूरो)।इसमें शुक्रवार को हुई कार्रवाई भी शामिल है। पुलिस का दावा है कि गैंगेस्टर के खिलाफ चल रही जब्ती की कार्रवाई अभी जारी है। जवाहिर यादव की अभी अन्य संपत्तियों को भी चिहिन्त कर लिया गया है। जिसे जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही उसकी शेष बची संपत्तियों को भी कुर्क कर लिया जाएगा। शुक्रवार को गैंगेस्टर की 2.90 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।

अभी और है 100 करोड़ की संपत्ति

सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि डीएम के आदेश पर जवाहिर यादव की पहले 126.4 पहले करोड़ से अधिक की संपत्ति को तहसील प्रशासन ने चिन्हित कर जब्त किया था। लेकिन, इसके बाद से अब तक उसकी 4 अरब 16 करोड़ 5 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। इसमें खोराबार कस्बे और मदरहवा गांव में स्थित जवाहिर यादव के मकान और भूमि शामिल है। कार्रवाई के दौरान अब तक उसकी गोरखपुर के अलावा लखनऊ और झारखंड सहित अन्य राज्यों में अब तक 4 अरब से की संपत्ति चिन्हित की जा चुकी है। पुलिस का दावा है कि यह बढ़कर 5 अरब यानी कि 500 करोड़ तक पहुंच सकती है।

यहां की संपत्ति हुई जब्त

जवाहिर यादव की रानीडीहा स्थित कार्यालय, जंगल सिकरी स्थित आवास, कार्यालय, सिक्टौर में आवासीय जमीन, खोराबार में आवासीय भूमि, सिक्टौर में अराजी संख्या 460 आवासीय भूमि, खोराबार टोला मदरहवा स्थित आवासीय भूमि और होंडा सिटी कार को प्रशासन ने सीज कर दिया है।

जो बीच में आया, उसे मार डाला

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपी पेशेवर भू- माफिया है। दूसरों की जमीनों को कब्जा कर इसने करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है। इसके लिए आरोपी ने बकायदा प्रापर्टी का दफ्तर खोल रखा था। भू-माफिया प्रापर्टी पर कब्जा कर जरिए ऐसी ही संपत्ति बनाने के लिए हत्या भी कर चुका है।

डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

मामले की विवेचना कर रही कैंट थाना पुलिस ने आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने की रिपोर्ट डीएम कृष्णा करुणेश को भेजी थी। डीएम ने जवाहिर यादव व उसके परिवार की 400 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गैंगेस्टर की संपत्ति कुर्क कर ली।